Breaking News
Narnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ताNarnaul News: नारनौल मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद सुस्त, एक हफ्ते में बिका सिर्फ 165 क्विंटल बाजराNangal Chaudhary News: ग्रामीण रूट की बस बंद होने छात्राओं की बढ़ी परेशानी, पांच किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रही स्कूलRashifal 9 October: सिंह और धनु राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, जानिए बाकी राशियों का हालHaryana Liquor Smuggling Uttarakhand: देहरादून के हॉस्टलों में अवैध शराब की होम डिलीवरी, लॉ स्टूडेंट और उसकी मां चला रहे थे 10 करोड़ का रैकेटKarnal Congress Protest: करनाल में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा शहर, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता आरपीएस स्कूल प्रथम

ddharm narain
राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता आरपीएस स्कूल प्रथम
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul News: भारत विकास परिषद, शाखा नारनौल द्वारा बुधवार को कुलताजपुर रोड स्थित भारती पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग देशभक्ति एवं संस्कार आधारित गीतों पर सुंदर समूहगान प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी गोपाल मित्तल, प्रधान रोटरी क्लब नारनौल, विशिष्ट सहयोगी कमल संघी, चेयरमैन भारती पब्लिक स्कूल, महेन्द्र शर्मा, क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव उत्तर क्षेत्र भाविप, विशिष्ट अतिथि रजत चौधरी, विशिष्ट सहयोगी नरेश गोगिया तथा कार्यक्रम अध्यक्ष राजकुमार यादव एडवोकेट उपस्थित रहे। परिषद अध्यक्ष मुकेश जैन ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया,  कहा कि भारत विकास परिषद द्वारा यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर तक आयोजित की जाती है। जिसमें विद्यार्थी यहां ब्लॉक स्तर से जीतते हुए राज्य, क्षेत्रीय और फिर राष्ट्रीय स्तर तक इस प्रतियोगिता में सम्मिलित होते हैं। संस्कार गतिविधि संयोजक डॉ. शिवकुमार यादव ने सभी प्रतिभागी स्कूलों, शिक्षको को प्रतियोगिता के नियमों से अवगत करवाते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में संस्कार, सेवा और समर्पण की भावना को बढ़ावा देती हैं।
निर्णायक मंडल की भूमिका प्रख्यात संगीतज्ञ डॉ. भूपेंद्र मल्होत्रा, जाने माने संगीत विशेषज्ञ विवेक पांडे और प्रसिद्ध सितार वादक राजकुमार राठौड़ ने निभाई। निर्णायकों ने आरपीएस स्कूल की टीम को प्रथम, बीपीएस स्कूल की टीम को द्वितीय तथा यदुवंशी शिक्षा निकेतन की टीम को तृतीय स्थान पर घोषित किया। क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव महेंद्र शर्मा ने भारत विकास परिषद और इसके उद्देश्यों के बारे में सभी को अवगत करवाया। इस अवसर पर सुचेता गोगिया, रेणु मित्तल, प्रीति शर्मा, मुकेश देवी, सरोज कश्यप, पूजा गर्ग, लक्ष्मी सचदेवा, प्रियंका सांघी,गीतांजलि चौधरी, नीलम चौधरी, सुनीता संघी, प्रियंका संघी, मुकेश जैन, संदीप शुक्ला, भगत सिंह सैनी, डॉ शिवकुमार यादव, डॉ जितेन्द्र भारद्वाज, विजय जिंदल, संजय शर्मा, दिनेश शर्मा, सुनील चुघ, पवन यादव, सुभाष कश्यप, नवीन गुप्ता, वीडी वशिष्ठ, कविंद्र सचदेवा, सतीश भल्ला, डॉ विनोद यादव, ओम प्रकाश अरोड़ा, सुनील मित्तल, डॉ करण चौधरी, मोहन सागर, बलवंत सैनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।