July 31, 2026

Dhand News: जिला स्तरीय फुटबॉल में जड़ौला स्कूल का शानदार प्रदर्शन, जीता गोल्ड मेडल

0
Dhand News: जिला स्तरीय फुटबॉल में जड़ौला स्कूल का शानदार प्रदर्शन, जीता गोल्ड मेडल

जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में जड़ौला विद्यालय ने जीता खिताब

Dhand News: ढांड (नरेश ढांडा) खेल मैदान में दिखाए गए बेहतरीन तालमेल, अनुशासित रणनीति और जुझारूपन के दम पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जड़ौला की फुटबॉल टीम ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सिरमौर बनकर उभरी है। फाइनल मुकाबले में विरोधी टीम को शिकस्त देकर जड़ौला के खिलाड़ियों ने खिताब अपने नाम किया और विद्यालय ही नहीं, बल्कि पूरे गांव व क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। जीत का समाचार मिलते ही विद्यालय परिसर और गांव में जश्न का माहौल बन गया।

टूर्नामेंट के दौरान जड़ौला की टीम ने शुरुआत से ही अपनी पकड़ बनाए रखी। खिलाड़ियों की टीम भावना और मैदान पर जबरदस्त तालमेल की बदौलत टीम ने एक के बाद एक मुकाबले जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

‘सही दिशा मिले तो किसी से कम नहीं ग्रामीण प्रतिभाएं’

विजेता खिलाड़ियों का अभिनंदन करते हुए विद्यालय के प्राचार्य देवराज ने कहा कि यह ऐतिहासिक सफलता खिलाड़ियों की लगन, कड़े अभ्यास और कोच के कुशल मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज के दौर में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। खेल बच्चों में न केवल अनुशासन और नेतृत्व क्षमता गढ़ते हैं, बल्कि जीवन की चुनौतियों से लड़ने का साहस भी देते हैं।

प्राचार्य ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में खेल प्रतिभाओं का अकूत भंडार है, बस जरूरत उन्हें सही संसाधन, अवसर और प्रोत्साहन देने की है। जड़ौला के बच्चों ने साबित कर दिया कि यदि संकल्प दृढ़ हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।

मेहनत और निरंतर अभ्यास लाया रंग: कोच

टीम की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कोच रवि, कर्म सिंह, मुनीश मेहला और परवीन नंबरदार ने कहा कि यह जीत पूरी टीम की साझा मेहनत का नतीजा है। खिलाड़ियों ने मैदान पर जिस अनुशासन का परिचय दिया, उसी ने उन्हें विजेता बनाया। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि इस जीत को पड़ाव मानकर आगे राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए अभी से पसीना बहाना शुरू करें।

शिक्षकों ने दिखाई दरियादिली, ₹2,100 देकर बढ़ाया हौसला

खिलाड़ियों के इस अप्रतिम प्रदर्शन से गदगद होकर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक जसबीर सिंह और राजेन्द्र शास्त्री ने पूरी टीम को अपनी ओर से ₹2,100 की नकद प्रोत्साहन राशि भेंट की।

शिक्षकों ने कहा कि छोटे-छोटे प्रोत्साहन ही खिलाड़ियों के भीतर बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का जज्बा पैदा करते हैं। पूरे विद्यालय परिवार ने दोनों शिक्षकों की इस पहल की सराहना की और विजेता टीम, कोच व उनके अभिभावकों को बधाई दी।

यह भी पढ़ें– कैथल में खाद तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 600 बोरी सब्सिडी वाली यूरिया से भरा ट्रक जब्त, 2 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed