Breaking News
Karwa Chauth Sargi Thali: करवाचौथ पर नहीं लगेगा प्यास और चक्कर का झटका, सुबह सरगी में लें नारियल पानी और ये हेल्दी चीजेंMahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायदKarwa Chauth Sargi Thali: करवाचौथ पर नहीं लगेगा प्यास और चक्कर का झटका, सुबह सरगी में लें नारियल पानी और ये हेल्दी चीजेंMahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायद

Protest by opposition: छात्रों पर बलप्रयोग को लेकर विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

Protest by opposition: छात्रों पर बलप्रयोग को लेकर विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Protest by opposition: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कई अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने दिल्ली में नीट-यूजी परीक्षा प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर सोमवार को संसद परिसर में प्रदर्शन किया और गृह मंत्री अमित शाह से जवाब की मांग की। संसद भवन के ‘मकर द्वार’ के निकट आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में विपक्षी सांसदों ने एक बड़ा बैनर ले रखा था जिस पर ‘वोट चोरी, पेपर चोरी, चंदा चोरी’ लिखा हुआ था। उन्होंने ‘लाठी-गोली की सरकार, नहीं चलेगी, नहीं चलेगी’ और ‘अमित शाह जवाब दो’ के नारे लगाए।

उधर, कांग्रेस सांसदों- रणदीप सुरजेवाला, सैयद नासिर हुसैन और रेणुका चौधरी, तृणमूल कांग्रेस की सांसद सागरिका घोष ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत कार्यस्थगन के नोटिस दिए थे। इन नोटिस में सूचीबद्ध कार्यवाही को स्थगित कर छात्रों के खिलाफ ‘‘बर्बरता’’ के मुद्दे पर चर्चा कराने और गृह मंत्री अमित शाह से जवाबदेही तय करने की मांग की गई। राहुल गांधी ने रविवार को गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए ‘‘बर्बर हमले’’ की जवाबदेही तय करने की मांग की थी। गांधी ने शाह से सवाल किया था कि क्या उन्होंने छात्रों के खिलाफ ‘पैलेट गन’ समेत ‘‘घातक हथियारों’’ के इस्तेमाल की अनुमति दी थी।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नई दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।