Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Rajound News: राजौंद में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, पर निर्माणाधीन सड़क बनी आफत; कई बाइक सवार गिरे

Rajound News: राजौंद में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, पर निर्माणाधीन सड़क बनी आफत; कई बाइक सवार गिरे

राजौंद में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, पर निर्माणाधीन सड़क बनी आफत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: राजौंद (नरेश कुमार)

Rajound News: राजौंद (नरेश कुमार)। राजौंद कस्बे और आसपास के क्षेत्र में रविवार सुबह से जारी रुक-रुक कर बारिश ने जहां मौसम के मिजाज को सुहावना बना दिया, वहीं कस्बे की लचर प्रशासनिक व्यवस्था ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश की फुहारों ने पिछले कई दिनों से पड़ रही चिपचिपी गर्मी और उमस से तो लोगों को निजात दिलाई, लेकिन कस्बे में चल रहा सड़क का धीमा निर्माण कार्य आमजन के लिए आफत का सबब बन गया। बारिश का पानी जमा होने और रास्ते पर बिखरी मिट्टी के घुलकर फैलने से सड़क पूरी तरह दलदल और फिसलन भरे मार्ग में तब्दील हो गई।

सुहावने मौसम के बीच आफत बनी अधूरी सड़क

विज्ञापन

सुबह से ही आसमान में काले बादलों का डेरा रहा और ठंडी हवाओं के साथ हल्की रिमझिम बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। तापमान में आई गिरावट से लोगों ने एसी और कूलर बंद कर सुहावने मौसम का आनंद लिया। हालांकि, मौसम की इस राहत पर अधूरे पड़े निर्माण कार्य ने पानी फेर दिया। कस्बे के मुख्य निर्माणाधीन मार्ग पर बिछाई गई मिट्टी पानी पड़ते ही बेहद चिकनी हो गई, जिससे सड़क से गुजर रहे दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर फिसलने लगे। दिनभर कई बाइक और स्कूटी सवार असंतुलित होकर कीचड़ में जा गिरे, जिससे उन्हें मामूली चोटें भी आईं। वहीं, पैदल यात्रियों के लिए सड़क पार करना किसी खतरे से कम साबित नहीं हुआ।

कछुआ चाल से चल रहे काम पर बिफरे दुकानदार

कस्बे के स्थानीय दुकानदारों व नागरिकों—वंश फुहार, सेमी लाल, लछमन दास, दीपक, विशाल, नफे सिंह, अरुण और कुलदीप—ने निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर तीखा रोष जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण का काम लंबे समय से कछुआ चाल से चल रहा है। मानसूनी बारिश के मौसम को देखते हुए ठेकेदार को समय रहते पुख्ता इंतजाम करने चाहिए थे, लेकिन सड़क पर मिट्टी और रोड़ी डालकर अधर में छोड़ दिया गया। हल्की सी बारिश होते ही यह पूरा रास्ता हादसों का केंद्र बन जाता है।

स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। साथ ही, जब तक सड़क का पक्का निर्माण पूरा नहीं होता, तब तक फिसलन वाली जगहों पर गिट्टी और कंक्रीट डालकर रास्ते को तुरंत चलने लायक बनाया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें– कैथल में बेडरूम के नीचे चल रही थी कच्ची शराब की फैक्ट्री, बेड हटाते ही पुलिस के उड़े होश

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।