September 1, 2026

जन्माष्टमी पर प्रतिभाओं, मेधावी विद्यार्थियों और उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को किया जाएगा सम्मानित

0
Nnl 3

Narnaul/Ateli News:

यादव महासभा अटेली की और से चार सितंबर को आयोजित होने वाले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के अटेली स्थित कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में समारोह की तैयारियों,व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया।
यादव महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में चार सितंबर को सुबह साढ़े आठ बजे समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी।समारोह के दौरान अटेली क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं, मेधावी विद्यार्थियों और उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में अधिक से अधिक समाजबंधुओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां भी तय की गईं। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री के निजी सचिव विकास यादव, पीए गोविंद गोस्वामी, यादव महासभा अटेली के प्रधान विकास यादव, महासचिव सतीश डीएसपी, उपप्रधान राधेश्याम, कोषाध्यक्ष कृष्ण ककराला, सह सचिव प्रकाश, मार्केट कमेटी अटेली के चेयरमैन दिनेश जेलदार,  शमशेर यादव, कृष्ण राजपुरा, सतवीर सरपंच सुजापुर, शीशपाल सरपंच, रणवीर सरपंच, सत्यनारायण सरपंच, संजय सरपंच, धर्मेंद्र सरपंच, सीताराम सरपंच के अलावा अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed