September 25, 2026

Vania Death Experience: कोमा से लौटी महिला ने बताया मौत के बाद क्या होता है?

0
Vania Death Experience: कोमा से लौटी महिला ने बताया मौत के बाद क्या होता है?

कोमा से लौटी महिला ने बताया मौत के बाद क्या होता है?

Vania Death Experience: जिंदगी और मौत के बीच का फासला कितना रहस्यमयी है, इसे लेकर विज्ञान और अध्यात्म के अपने-अपने दावे रहे हैं। लेकिन अमेरिका की रहने वाली वानिया वाल्ट्रियानी (Coma Life After Death Story) का नियर डेथ एक्सपीरियंस (Death Experience) इन दिनों पूरी दुनिया में कौतूहल का विषय बना हुआ है।

साल 2014 में अचानक ब्रेन ब्लीड के बाद तीन दिनों तक मौत के मुहाने (कोमा) पर खड़ी रहीं वानिया जब होश में आईं, तो उन्होंने एक ऐसी दुनिया का आंखों देखा हाल सुनाया जिसे सुनकर डॉक्टर भी हैरत में पड़ गए।

पार्टी में अचानक फटा दिमाग का गुब्बारा, डॉक्टरों ने छोड़ दी थी उम्मीद

‘मिरर यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, यह खौफनाक मोड़ वानिया की जिंदगी में साल 2014 में आया, जब 45 वर्ष की उम्र में वे एक पार्टी में डांस कर रही थीं। अचानक उनके सिर में असहनीय दर्द हुआ, मानो किसी ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया हो।

अस्पताल ले जाने पर पता चला कि उनके दिमाग की नस (Brain Aneurysm Coma Survival) फट चुकी है और बड़े पैमाने पर आंतरिक रक्तस्राव (ब्रेन ब्लीड) हुआ है। स्थिति इतनी नाजुक थी कि डॉक्टरों ने परिजनों को साफ कह दिया था कि उनके बचने की गुंजाइश न के बराबर है। इसके बाद वानिया तीन दिनों के लिए गहरे कोमा में चली गईं।

“बेड पर पड़ा था मेरा शरीर, ऊपर तैर रही थी आत्मा”

वानिया के मुताबिक, जब आईसीयू में डॉक्टरों की टीम उनकी सांसें बचाने की जद्दोजहद कर रही थी, तब उनकी चेतना यानी आत्मा शरीर का चोला छोड़ चुकी थी। वानिया बताती हैं, “मैं खुद को अस्पताल के बेड पर बेसुध पड़ा देख पा रही थी। इसके बाद मैं एक ऐसे दिव्य और प्रकाशमान लोक में पहुंची, जहां न कोई दर्द था, न कोई डर। चारों तरफ असीम शांति फैली हुई थी।”

16 साल पहले गुजर चुके पिता से हुई मुलाकात, मिला गहरा संदेश

उस रहस्यमयी और अलौकिक दुनिया में वानिया की मुलाकात अपने पिता से हुई, जिनका निधन 16 साल पहले हो चुका था। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि पिता वृद्ध नहीं, बल्कि अपने युवा रूप में एक दिव्य रोशनी से घिरे खड़े थे।

वानिया ने बताया कि बिना एक भी शब्द बोले उनके पिता ने मन ही मन (Brain Aneurysm Coma Survival) संवाद किया और उन्हें गले लगाकर कहा कि ‘घबराओ मत, सब ठीक हो जाएगा। मौत हमारी कहानी का अंत नहीं है, सच तो यह है कि दुनिया में मौत नाम की कोई चीज होती ही नहीं है।’ वानिया उस शांतिपूर्ण लोक में ही ठहरना चाहती थीं, लेकिन अचानक एक झटके के साथ उन्हें अपने हाड़-मांस के शरीर में वापस खींच लिए जाने का अहसास हुआ और वे तेज दर्द के साथ होश में आ गईं।

होश में आते ही बदल गई दुनिया, भूल गईं अपनी मातृभाषा

कोमा से बाहर आने के बाद वानिया की जिंदगी का ढर्रा पूरी तरह बदल गया। इस चिकित्सीय चमत्कार के साथ-साथ एक और अजीबोगरीब घटना घटी—वानिया अपनी मातृभाषा पुर्तगाली (Spiritual Life After Death Hindi) पूरी तरह भूल चुकी थीं और उन्हें सिर्फ अंग्रेजी याद रह गई थी। आज इतने सालों बाद भी वानिया का यह आध्यात्मिक और वैज्ञानिक रहस्य से भरा अनुभव सोशल मीडिया और वैज्ञानिक हलकों में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

यह भी पढ़ें– Fat Dogs Delhi Contest: दिल्ली के गोल-मटोल कुत्तों में मचा बवाल! शुरू हुआ ‘फैट डॉग्स ऑफ दिल्ली’ का अनोखा कॉन्टेस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed