Breaking News
Narnaul News: पटाखे जलाए बिना महेंद्रगढ़ जिले में प्रदूषण खराब स्थिति में, एक्यूआई लेवल 200 पारNorthern Railway 24 Hour Food Service: त्योहारी सीजन में देर रात भूखे नहीं रहेंगे रेल यात्री, स्टेशनों पर 24 घंटे मिलेगा खानाNarnaul News: आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंढाना में धूमधाम से मनाई गई प्रदूषण रहित दीपावली, स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिताओं में चमके विद्यार्थीDiwali Safety: पटाखों की चिंगारी से छिन सकती है आंखों की रोशनी, AIIMS डॉक्टरों ने जारी की चेतावनीNarnaul News: महेंद्रगढ़ जिला पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को सुरक्षा और नशामुक्ति का दिया संदेशNarnaul News: पटाखे जलाए बिना महेंद्रगढ़ जिले में प्रदूषण खराब स्थिति में, एक्यूआई लेवल 200 पारNorthern Railway 24 Hour Food Service: त्योहारी सीजन में देर रात भूखे नहीं रहेंगे रेल यात्री, स्टेशनों पर 24 घंटे मिलेगा खानाNarnaul News: आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंढाना में धूमधाम से मनाई गई प्रदूषण रहित दीपावली, स्लोगन व पेंटिंग प्रतियोगिताओं में चमके विद्यार्थीDiwali Safety: पटाखों की चिंगारी से छिन सकती है आंखों की रोशनी, AIIMS डॉक्टरों ने जारी की चेतावनीNarnaul News: महेंद्रगढ़ जिला पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विद्यार्थियों को सुरक्षा और नशामुक्ति का दिया संदेश

Yamunanagar Crypto Fraud: पैसे डबल करने और थाईलैंड टूर का लालच दे हड़पे ₹8 लाख, 3 पर FIR

Yamunanagar Crypto Fraud: पैसे डबल करने और थाईलैंड टूर का लालच दे हड़पे ₹8 लाख, 3 पर FIR

क्रिप्टो करेंसी के नाम पर अंबाला के ठगों ने यमुनानगर के व्यापारी को लगाया लाखों का चूना

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar Crypto Fraud: यमुनानगर में कम समय में अमीर बनने और क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर मासूम निवेशकों को कंगाल बनाने वाले एक अंतर-जिला गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। गांधी नगर थाना पुलिस ने आर्थिक अपराध शाखा (आर्थिक विंग) की लंबी चली प्राथमिक जांच और जिला पुलिस कप्तान (SP) की हरी झंडी के बाद तीन शातिर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और साजिश रचने का संगीन मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपियों ने ‘एक्लेट कॉइन’ जैसी फर्जी डिजिटल करेंसी स्कीमों का मायाजाल बुनकर उनसे और उनके करीबियों से लाखों रुपये ऐंठ लिए और बाद में फर्जी चेक थमाकर फरार हो गए।

थाईलैंड टूर और धोलेरा स्मार्ट सिटी में जमीन का दिखाया सपना

विज्ञापन

त्यागी गार्डन के रहने वाले शिकायतकर्ता कंवर साहिब ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में पूरी कहानी बयां की है। कंवर साहिब के मुताबिक, वे अपने परिचित निर्मल और सुखदास के जरिए अंबाला के रहने वाले अभिषेक गोयल और प्रदीप राणा से मिले थे।

इन दोनों ने खुद को क्रिप्टो मार्केट का बेताज बादशाह बताते हुए दावा किया कि अगर वे उनकी बताई स्कीमों में पैसा लगाते हैं, तो उन्हें हर महीने 5 से 6 फीसदी का बंधा-बंधाया रिटर्न मिलेगा। इतना ही नहीं, झांसे को पुख्ता करने के लिए आरोपियों ने यह भी लालच दिया कि बड़े निवेशकों को पूरे परिवार के साथ मुफ्त में थाईलैंड की सैर कराई जाएगी और गुजरात की हाई-टेक ‘धोलेरा स्मार्ट सिटी’ में कीमती प्लॉट भी दिया जाएगा।

भरोसे के खेल में एक्सपायर हो गए लाखों के चेक

आरोपियों के इस चिकने-चुपड़े जाल में फंसकर कंवर साहिब ने मई से अक्टूबर 2023 के बीच अलग-अलग किस्तों में बैंक और कैश के माध्यम से कुल 8 लाख 95 हजार 900 रुपये का भारी-भरकम निवेश कर दिया। शुरुआत में जालसाजों ने क्रेडिबिलिटी (भरोसा) बनाने के लिए कंवर साहिब के खाते में रिटर्न के नाम पर 90 हजार रुपये डाले, लेकिन इसके बाद असली रंग दिखाना शुरू कर दिया।

जब पीड़ित ने अपनी मूल रकम मांगनी चाही, तो आरोपियों ने उन्हें टालने के लिए 8 लाख और 3.66 लाख रुपये के पोस्ट-डेटेड चेक थमा दिए। बाद में चालाकी दिखाते हुए कहा कि वे चेक बैंक में न डालें, पैसा सीधे खाते में आ जाएगा। पीड़ित उनके झांसे में आकर इंतजार करता रहा और इसी बीच चेक की कानूनी समय-सीमा (वैधता) समाप्त हो गई, जिसके बाद आरोपियों ने साफ तौर पर हाथ खड़े कर दिए।

कई और कड़ियां जुड़ी हैं इस ठगी के सिंडिकेट से

पुलिस तफ्तीश में यह भी साफ हुआ है कि कंवर साहिब इस गिरोह के इकलौते शिकार नहीं हैं, बल्कि इन ठगों ने इलाके के कई अन्य लोगों को भी अपनी ठगी का ग्रास बनाया है। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने चुहड़पुर कलां के मोहन लाल से ₹18 लाख, प्रतापनगर के नवीन कुमार से ₹20.70 लाख, गुमथला राव के अनिल से ₹3.84 लाख और भम्भौली के सुशील कुमार से ₹3.35 लाख की मोटी रकम इसी तरह क्रिप्टो के नाम पर ऐंठी है।

गांधी नगर थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर महेश नगर (अंबाला) निवासी अभिषेक गोयल, प्रदीप राणा और अंबाली (अंबाला) निवासी निर्मल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इन आरोपियों पर साल 2025 में भी सढ़ौरा थाने में इसी तरह का एक मुकदमा दर्ज है, जिससे साफ है कि यह एक पेशेवर ठग गिरोह है। पुलिस अब इनके बैंक खातों को फ्रीज करने और इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

यह भी पढ़ें–नगर पालिका टीम से मारपीट की आरोपी महिला ने बेटे संग दी आत्मघाती चेतावनी

 

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।