Breaking News
Narnaul News: डीसी अनुपमा अंजली ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, मौके पर हुआ अधिकांश शिकायतों का निस्तारणGurugram Mobile Snatching: गुरुग्राम में एमजी रोड पर दुस्साहस, चलते ऑटो से महिला का मोबाइल झपटा, डैशकैम वीडियो वायरलराजस्थान में जन आधार से 1.63 लाख करोड़ रुपये का DBT, शिकायतों के समाधान में लग रहे औसतन 7 दिनअकाली दल पुनर सुरजीत से अलग हुए प्रेम सिंह चंदूमाजरा, अब बादल दल में वापसी की तैयारीNarnaul News: महेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत युवा संसद 2026-27’ संपन्न, विधायक ओमप्रकाश यादव ने युवाओं को बताया राष्ट्र निर्माण का मुख्य आधारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, मौके पर हुआ अधिकांश शिकायतों का निस्तारणGurugram Mobile Snatching: गुरुग्राम में एमजी रोड पर दुस्साहस, चलते ऑटो से महिला का मोबाइल झपटा, डैशकैम वीडियो वायरलराजस्थान में जन आधार से 1.63 लाख करोड़ रुपये का DBT, शिकायतों के समाधान में लग रहे औसतन 7 दिनअकाली दल पुनर सुरजीत से अलग हुए प्रेम सिंह चंदूमाजरा, अब बादल दल में वापसी की तैयारीNarnaul News: महेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत युवा संसद 2026-27’ संपन्न, विधायक ओमप्रकाश यादव ने युवाओं को बताया राष्ट्र निर्माण का मुख्य आधार

Yamunanagar News: यमुनानगर में समरसता यात्रा का भव्य स्वागत! मॉडल टाउन के सनातन धर्म मंदिर में हुई पावन कलश की पूजा

Yamunanagar News: यमुनानगर में समरसता यात्रा का भव्य स्वागत! मॉडल टाउन के सनातन धर्म मंदिर में हुई पावन कलश की पूजा

यमुनानगर में समरसता यात्रा का भव्य स्वागत! मॉडल टाउन के सनातन धर्म मंदिर में हुई पावन कलश की पूजा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar News: संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के मानवता और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही ‘समरसता संकल्प अभियान’ की कलश यात्रा बुधवार को यमुनानगर जिले की सीमा में दाखिल हुई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा गुरुग्राम से रवाना की गई यह यात्रा वाराणसी (काशी) स्थित गुरु रविदास जी की पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर की पवित्र मिट्टी लेकर पहुंची है। रादौर विधानसभा क्षेत्र के गांव अलीपुरा पहुंचने पर प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने श्रद्धालुओं संग अत्यंत श्रद्धाभाव से कलश की अगवानी की और आरती के उपरांत इसे जिले के विभिन्न रविदास मंदिरों के दर्शनार्थ रवाना किया।

गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती समारोह में प्रयुक्त होगी पवित्र माटी

विज्ञापन

कलश यात्रा का स्वागत करते हुए कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि यह यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे, छुआछूत के खात्मे और संतों की अमर वाणी को घर-घर तक ले जाने का एक पावन जरिया है। उन्होंने जानकारी दी कि संत गुरु रविदास जी की आगामी 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले राज्यस्तरीय व प्रांतीय कार्यक्रमों में इस पावन माटी का विशेष उपयोग किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि गुरु साहिब का समरसता और समानता का दर्शन आज के दौर में और भी अधिक प्रासंगिक हो गया है, और यह यात्रा उसी आध्यात्मिक चेतना को जगाने का काम कर रही है।

मॉडल टाउन में मेयर सुमन बहमनी ने की पूजा-अर्चना, नेताओं और समाजसेवियों का उमड़ा हुजूम

गांवों का भ्रमण करते हुए जब यह पावन यात्रा यमुनानगर शहर के मॉडल टाउन पहुंची, तो वहां का माहौल भक्तिमय हो उठा। मेयर सुमन बहमनी के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने कलश का भव्य स्वागत किया। इसके बाद सनातन धर्म मंदिर परिसर में कलश को स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि काशी की पावन धरा से आई यह पवित्र माटी भारत की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक ऊर्जा और राष्ट्रीय अखंडता का जीवंत प्रतीक है।

इस दौरान हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका, वरिष्ठ भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन रूपिंद्र सिंह मल्ली, भाजपा मंडलाध्यक्ष कृष्ण काम्बोज, हरदीप सिंह सैनी, आदेश राणा, संध्या रावत, गोपाल कृष्ण और सुरेंद्र चीमा समेत बड़ी संख्या में राजनीतिक व सामाजिक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें– कलेसर जंगल में खैर तस्करों का तांडव, वन विभाग की गाड़ी का रास्ता रोककर लकड़ी से भरी कार भगाई

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।