Breaking News
Haryana News: गेहूं की बंपर पैदावार के लिए HAU हिसार की एडवाइजरी, 25 अक्टूबर से शुरू करें इन उन्नत किस्मों की बिजाईLudhiana News: लुधियाना में खौफनाक वारदात, घर में घुसकर काटा युवक का हाथ, थैली में भरकर दुकानदार को सौंपाKarnal News: करनाल के राइस मिल में दर्दनाक हादसा, धान के ढेर के नीचे दबने से 18 साल के मजदूर की मौतKerala Viral Teacher: 85 वर्षीय टीचर का वीडियो वायरल, बिना पेन-कॉपी के रेत पर बच्चों को पढ़ा रही हैं ‘अम्मुम्मा’Punjab Weather Update: हिमाचल में बर्फबारी के बाद चंडीगढ़ -पंजाब में बढ़ी ठिठुरन, जानें 28 अक्टूबर तक का हालHaryana News: गेहूं की बंपर पैदावार के लिए HAU हिसार की एडवाइजरी, 25 अक्टूबर से शुरू करें इन उन्नत किस्मों की बिजाईLudhiana News: लुधियाना में खौफनाक वारदात, घर में घुसकर काटा युवक का हाथ, थैली में भरकर दुकानदार को सौंपाKarnal News: करनाल के राइस मिल में दर्दनाक हादसा, धान के ढेर के नीचे दबने से 18 साल के मजदूर की मौतKerala Viral Teacher: 85 वर्षीय टीचर का वीडियो वायरल, बिना पेन-कॉपी के रेत पर बच्चों को पढ़ा रही हैं ‘अम्मुम्मा’Punjab Weather Update: हिमाचल में बर्फबारी के बाद चंडीगढ़ -पंजाब में बढ़ी ठिठुरन, जानें 28 अक्टूबर तक का हाल

Yamunanagar News: जगाधरी बस स्टैंड पर भीषण हादसा, प्राइवेट बस की टक्कर से 20 वर्षीय छात्रा अपर्णा की गई जान

Yamunanagar News: जगाधरी बस स्टैंड पर भीषण हादसा, प्राइवेट बस की टक्कर से 20 वर्षीय छात्रा अपर्णा की गई जान

जगाधरी बस स्टैंड पर भीषण हादसा, प्राइवेट बस की टक्कर से 20 वर्षीय छात्रा अपर्णा की गई जान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Yamunanagar News: रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले यमुनानगर के जगाधरी बस स्टैंड पर एक बेहद खौफनाक हादसा सामने आया है, जिसने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। कॉलेज से छुट्टी के बाद घर लौटने के लिए बस स्टैंड पहुंची 20 वर्षीय बीबीए (BBA) की छात्रा अपर्णा को एक बेकाबू प्राइवेट बस ने बुरी तरह रौंद दिया। हादसे के बाद छात्रा को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरुवार तड़के इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मृतका की पहचान जगाधरी क्षेत्र की रहने वाली अपर्णा के रूप में हुई है। मृतका के पिता प्रदीप कुमार ने बताया कि उनकी बेटी बुधवार सुबह रोजाना की तरह अपने कॉलेज गई थी। शाम करीब 5 बजे वह पढ़ाई पूरी कर जगाधरी बस स्टैंड पर सरकारी बस से नीचे उतरी। पिता भी उसे लेने और वहीं से सीधे बाजार जाकर रक्षाबंधन की खरीदारी करने के लिए बस स्टैंड पर उसका इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन

पिता के सामने ही बस ने मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी

जैसे ही अपर्णा बस से उतरकर कुछ दूरी पर खड़े अपने पिता की ओर पैदल बढ़ने लगी, तभी स्टैंड के भीतर तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एक प्राइवेट बस के चालक ने उसे सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अपर्णा बस के पहिए की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसा देखते ही बस स्टैंड पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग व पिता प्रदीप कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे। राहगीरों की मदद से लहूलुहान हालत में छात्रा को तुरंत उठाकर पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार में छाया मातम

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान छात्रा की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे यमुनानगर के बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजन उसे बचाने की हर संभव कोशिश करते रहे, लेकिन सिर और शरीर में आई गंभीर चोटों के कारण गुरुवार तड़के उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला किया दर्ज

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने पिता प्रदीप कुमार की शिकायत पर लापरवाही से वाहन चलाने और गैर-इरादतन हत्या की धाराओं के तहत आरोपी प्राइवेट बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है और दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून धीमा, अंबाला-करनाल में 51% कम बरसे बादल, भिवानी में 117% ज्यादा बारिश, जानें वजह

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।