Breaking News
Narnaul News: डीसी अनुपमा अंजली ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, मौके पर हुआ अधिकांश शिकायतों का निस्तारणGurugram Mobile Snatching: गुरुग्राम में एमजी रोड पर दुस्साहस, चलते ऑटो से महिला का मोबाइल झपटा, डैशकैम वीडियो वायरलराजस्थान में जन आधार से 1.63 लाख करोड़ रुपये का DBT, शिकायतों के समाधान में लग रहे औसतन 7 दिनअकाली दल पुनर सुरजीत से अलग हुए प्रेम सिंह चंदूमाजरा, अब बादल दल में वापसी की तैयारीNarnaul News: महेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत युवा संसद 2026-27’ संपन्न, विधायक ओमप्रकाश यादव ने युवाओं को बताया राष्ट्र निर्माण का मुख्य आधारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, मौके पर हुआ अधिकांश शिकायतों का निस्तारणGurugram Mobile Snatching: गुरुग्राम में एमजी रोड पर दुस्साहस, चलते ऑटो से महिला का मोबाइल झपटा, डैशकैम वीडियो वायरलराजस्थान में जन आधार से 1.63 लाख करोड़ रुपये का DBT, शिकायतों के समाधान में लग रहे औसतन 7 दिनअकाली दल पुनर सुरजीत से अलग हुए प्रेम सिंह चंदूमाजरा, अब बादल दल में वापसी की तैयारीNarnaul News: महेंद्रगढ़ में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत युवा संसद 2026-27’ संपन्न, विधायक ओमप्रकाश यादव ने युवाओं को बताया राष्ट्र निर्माण का मुख्य आधार

Yamunanagar Train Accident: बेटे की ट्रेन की जानकारी लेने गए पिता की रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक मौत

Yamunanagar Train Accident: बेटे की ट्रेन की जानकारी लेने गए पिता की रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक मौत

पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए 55 वर्षीय अनिल कुमार, परिवार में मातम

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Yamunanagar Train Accident: यमुनानगर में मंगलवार की सुबह एक परिवार के लिए ऐसी काली सुबह बनकर आई, जिसने पल भर में हंसते-खेलते घर की खुशियां उजाड़ दीं। अपने कलेजे के टुकड़े की वापसी के सफर की जानकारी जुटाने निकले पिता को क्या मालूम था कि वे खुद जिंदगी के सफर से हमेशा के लिए रुखसत हो जाएंगे। जगाधरी वर्कशॉप रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब 6:30 बजे रेलवे ट्रैक पार करते समय 55 वर्षीय अनिल कुमार की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक अनिल कुमार शहर के पृथ्वी नगर इलाके के रहने वाले थे और स्थानीय इजक (ISGEC) कंपनी में एक ठेकेदार के अधीन काम करते थे। हादसे की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीम मौके पर पहुंची और क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन

छुट्टियों में घर आया था इकलौता बेटा, वापसी का टिकट पता करने आए थे पिता

परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, अनिल कुमार का इकलौता बेटा उत्तराखंड के देहरादून में निजी नौकरी करता है। बेटा पिछले कुछ दिनों से छुट्टियों में घर आया हुआ था और एक-दो दिन में उसे वापस अपनी ड्यूटी पर लौटना था। पिता अनिल कुमार चाहते थे कि बेटे के जाने में कोई असुविधा न हो, इसी सिलसिले में वे मंगलवार तड़के जगाधरी वर्कशॉप स्टेशन पर देहरादून जाने वाली ट्रेनों के समय और टिकट की जानकारी लेने पहुंचे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्टेशन के पास जब वे पटरी पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार में आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना वीभत्स था कि अनिल कुमार का एक पैर कटकर धड़ से अलग हो गया और शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जीआरपी ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जीआरपी के जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर (एसआई) कुलदीप ने बताया कि सुबह साढ़े छह बजे के आसपास जगाधरी वर्कशॉप स्टेशन मास्टर के जरिए ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक बदहवास परिजन भी वहां आ चुके थे।

एसआई कुलदीप ने बताया कि परिजनों के बयानों के आधार पर प्राथमिक कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस दुखद हादसे के बाद से पृथ्वी नगर इलाके में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें– हथनीकुंड बैराज पर मंडराया खतरा, क्षतिग्रस्त रैंप से बाहर आए सरिए, टेंडर में भारी ढिलाई

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।