August 6, 2026

karnal News: सरहद की रक्षा के बाद अब धरती को हरा-भरा करने की मुहिम: पूर्व वायु सैनिकों ने नीलोखेड़ी से फूंका पर्यावरण संरक्षण का बिगुल

0
karnal News: सरहद की रक्षा के बाद अब धरती को हरा-भरा करने की मुहिम: पूर्व वायु सैनिकों ने नीलोखेड़ी से फूंका पर्यावरण संरक्षण का बिगुल

सरहद की रक्षा के बाद अब धरती को हरा-भरा करने की मुहिम: पूर्व वायु सैनिकों ने नीलोखेड़ी से फूंका पर्यावरण संरक्षण का बिगुल

karnal News: देश की सीमाओं की अग्रिम पंक्तियों में सेवाएं देने के बाद पूर्व वायु सैनिकों ने अब अपनी सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारियों को पूरा करने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। पूर्व वायु सैनिक एसोसिएशन, करनाल के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया है। इस हरित पहल की शुरुआत नीलोखेड़ी स्थित ‘श्री राधा कृष्ण आदर्श गोपाल गऊशाला, अमूपुर माजरा’ से पौधारोपण कर की गई।

एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मपाल रमन की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में धर्मबीर सिंह संधू, महाबीर सिंह टाया, शिव कुमार कंबोज, आदेश शर्मा, संजीव मेहता और योगेंद्र पाठक समेत कई पूर्व सैनिकों ने पौधे रोपे और उनके नियमित रखरखाव की जिम्मेदारी ली।

इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने कहा कि राष्ट्र सेवा का दायरा सिर्फ सरहदों की चौकसी तक सीमित नहीं है। पर्यावरण की रक्षा, गौसेवा और जनहित के कार्य भी देशभक्ति का ही एक रूप हैं। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने और उन्हें सहेजने की अपील की, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित माहौल मिल सके।

गऊशाला समिति ने जताई खुशी, जताया आभार

गऊशाला प्रबंधन समिति ने पूर्व सैनिकों के इस कदम की सराहना करते हुए सभी अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया।

गऊशाला के प्रधान लाला प्रवीन गर्ग ने कहा, “गौसेवा और पर्यावरण एक-दूसरे से सीधे जुड़े हुए हैं। वृक्ष हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर हैं। पूर्व वायु सैनिकों द्वारा इस तरह के अभियान की शुरुआत गऊशाला परिसर से करना एक अनुकरणीय पहल है। अगर समाज की अन्य संस्थाएं भी पूरे साल इस प्रकार के अभियानों में सहभागिता दिखाएं, तो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ नागरिक चेतना भी मजबूत होगी।”

आयोजन के दौरान गऊशाला समिति की ओर से जगदीश राणा, जसवंत राणा, सेवा सिंह मैहला, लाभ सिंह बस्तली, जोधा मैहला, रामकुमार माजरा, पूर्व ग्राम सचिव ईश्वर, धर्मवीर, साधु राम, पप्पू शर्मा, विष्णु शर्मा, ईश्वर बस्तली और ईशम सिंह बस्तली सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने पूर्व वायु सैनिकों के इस प्रयास का खुले दिल से स्वागत किया।

यह भी पढ़ें–Narnaul Theft News: नारनौल में बंद मकान से 2 लाख कैश और जेवर चोरी, पिता के तीये में रोहतक गया था परिवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed