Haryana Cabinet Meeting: आज नायब सैनी कैबिनेट की बड़ी बैठक, मानसून सत्र की तारीखों पर लगेगी मुहर

आज नायब सैनी कैबिनेट की बड़ी बैठक, मानसून सत्र की तारीखों पर लगेगी मुहर
Haryana Cabinet Meeting: हरियाणा की प्रशासनिक और राजनीतिक हलचलों के बीच आज का दिन काफी अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज दोपहर ठीक 3:00 बजे चंडीगढ़ स्थित हरियाणा सचिवालय में मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में प्रदेश के कई बड़े प्रशासनिक मुद्दों, आगामी नीतियों और अहम विधेयकों के ड्राफ्ट को अंतिम मंजूरी दी जा सकती है।
विधानसभा के मानसून सत्र पर लगेगी मुहर
कैबिनेट बैठक का सबसे मुख्य एजेंडा आगामी विधानसभा के मानसून सत्र की तारीखें तय करना है। प्रशासनिक गलियारों में चल रही चर्चाओं के मुताबिक, राज्य सरकार अगस्त के आखिरी सप्ताह या फिर सितंबर के पहले हफ्ते में मानसून सत्र आहूत कर सकती है। चुनाव से ठीक पहले होने वाले इस सत्र में सरकार कई अध्यादेशों और जनहित से जुड़े विधेयकों को पटल पर रखने की तैयारी में है।
सोनीपत को मिलेगी बड़े प्रोजेक्ट की सौगात
कैबिनेट की इस मैराथन बैठक से पहले मुख्यमंत्री का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है। सुबह 9:00 बजे अपने सरकारी आवास ‘संत कबीर कुटीर’ पर आम लोगों से मुलाकात और उनकी फरियाद सुनने के बाद सीएम सीधे सोनीपत के लिए रवाना होंगे।
सोनीपत स्थिति डीसीआरयूएसटी (DCRUST) परिसर में सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री ‘वोल्वो-आइशर कमर्शियल व्हीकल लिमिटेड’ के सहयोग से स्थापित होने वाले ‘क्षेत्रीय क्षमता विकास केंद्र’ का शिलान्यास करेंगे। यह प्रोजेक्ट युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। सोनीपत का कार्यक्रम निपटाने के तुरंत बाद दोपहर 1:30 बजे तक मुख्यमंत्री वापस चंडीगढ़ पहुंचकर कैबिनेट बैठक की कमान संभालेंगे।
यह भी पढ़ें– Haryana News: 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन, सीएम नायब सैनी ने दी मंजूरी
