August 24, 2026

खेल के मैदान में दिखा युवाओं का जुनून, नशे को मात देने की तैयारीयों में कालबा

0
Nnl 2

Narnaul News: गांव के युवाओं की ऊर्जा अगर सही दिशा में लग जाए तो वही ऊर्जा गांव की तस्वीर और आने वाली पीढ़ी का भविष्य बदल सकती है। इसी सोच को जमीन पर उतारते हुए आज हवलदार अशोक कुमार, सेवानिवृत्त 5 राज राइफल्स नैपियर्स एवं सरपंच प्रतिनिधि कालबा के प्रयासों से गांव में युवाओं के लिए फुटबॉल मैच का आयोजन कराया गया।

मैदान में उतरे युवाओं का जोश देखते ही बनता था। हर पास, हर गोल और हर संघर्ष के साथ केवल खेल नहीं चल रहा था, बल्कि युवाओं के भीतर अनुशासन, भाईचारे, टीम भावना और जीत के लिए जूझने का जज्बा भी आकार ले रहा था।आयोजन का मकसद साफ था,युवाओं को नशे और नकारात्मकता से दूर रखकर खेल, स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच से जोड़ना।आज जब नशे का बढ़ता प्रभाव ग्रामीण आंचल के लिए गंभीर चुनौती बन रहा है, ऐसे में फुटबॉल जैसे आयोजनों की जरूरत केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रह जाती। यह मैदान युवाओं को संदेश देता है कि जिंदगी में रोमांच चाहिए तो खेल चुनो, पहचान बनानी है तो मेहनत चुनो और भविष्य संवारना है तो अनुशासन चुनो।इस आयोजन ने साबित किया कि युवा हाथों में नशे का प्याला नहीं, खेल की गेंद हो तो गांव का भविष्य कहीं ज्यादा सुरक्षित और सुनहरा हो सकता है।ऐसी पहल लगातार होती रहें तो गांव की गलियों से नशे की नहीं, खेल प्रतिभाओं की आवाज सुनाई देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed