Viral Video: बस में सीट के लिए बुजुर्ग ने दिखाई ‘स्पाइडरमैन’ वाली फुर्ती, खिड़की से मारी सीधी एंट्री

बस में सीट के लिए बुजुर्ग ने दिखाई 'स्पाइडरमैन' वाली फुर्ती, खिड़की से मारी सीधी एंट्री
Viral Video: भारत में बस या ट्रेन की विंडो सीट के लिए होने वाली जद्दोजहद से हर कोई अच्छी तरह वाकिफ है। सीट हथियाने के लिए लोग अक्सर गमछा, रुमाल या बैग खिड़की से अंदर फेंकते नजर आते हैं।
लेकिन हाल ही में इंटरनेट पर तहलका मचाने वाले एक वीडियो ने यह साबित कर दिया है कि तजुर्बा, फुर्ती और देसी जुगाड़ किसी उम्र के मोहताज नहीं होते। सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग दादाजी का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिनकी फिटनेस और स्टंट देखकर हर कोई दंग रह गया है।
दरवाजे पर भीड़ देखकर लगाया देसी दिमाग, खिड़की से मारी सीधे एंट्री
वायरल हो रहे इस हैरान कर देने वाले वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लाल रंग की सरकारी बस स्टेशन पर खड़ी है। बस के मुख्य दरवाजे पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा है। ऐसे में अपनी मनपसंद सीट पाने या फिर दरवाजे की धक्का-मुक्की से बचने के लिए बुजुर्ग ने जो रास्ता चुना, उसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की होगी।
दादू ने बिना किसी झिझक के बस के भारी-भरकम टायर और बॉडी के किनारों को ग्रिप बनाया और चंद सेकंड में सीधे खिड़की के रास्ते बस के अंदर दाखिल हो गए। बस के पास खड़े अन्य यात्री उनकी इस ‘निंजा तकनीक’ को फटी आंखों से देखते ही रह गए।
यूजर्स बोले- “आजकल के 25 साल के युवा हांफ जाते हैं, दादू तो सुपरहीरो निकले”
View this post on Instagram
यह मजेदार और चकित कर देने वाला वीडियो इंस्टाग्राम पर vijayapur_talks28 नाम के हैंडल से अपलोड किया गया है, जिसे अब तक लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग बुजुर्ग की फुर्ती की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में उन्हें ‘देसी स्पाइडरमैन’ और ‘रजनीकांत का असली उस्ताद’ करार दिया। वहीं, कुछ लोगों ने तंज कसते हुए लिखा कि आजकल के 25 साल के युवा दो सीढ़ियां चढ़कर हांफने लगते हैं, जबकि दादाजी ने बिना किसी मदद के पूरी बस फांद दी।
यह भी पढ़ें– Haryana Weather update: हरियाणा में थमने लगा मानसून, जानिए आज किन जिलों में होगी बारिश
