September 7, 2026

CM Bhagwant Mann आज गुरुग्राम जेल में बंद मंत्री Sanjeev Arora से मिलेंगे

0
CM Bhagwant Mann आज गुरुग्राम जेल में बंद मंत्री Sanjeev Arora से मिलेंगे

CM Bhagwant Mann आज गुरुग्राम जेल में बंद मंत्री Sanjeev Arora से मिलेंगे

CM Bhagwant Mann | Sanjeev Arora : 100 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित मनी लॉन्ड्रिंग और फर्जी बिलिंग मामले में फंसे पंजाब के कैबिनेट मंत्री Sanjeev Arora से मुलाकात करने CM Bhagwant Mann सोमवार को गुरुग्राम की भोंडसी जेल जाएंगे। मंत्री अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद यह दूसरा मौका है जब CM Bhagwant Mann खुद उनसे मिलने जेल पहुंच रहे हैं। इससे पहले वह आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ गत 23 मई को अरोड़ा से मिलने भोंडसी जेल गए थे।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा 9 मई को गिरफ्तार किए जाने के बाद से संजीव अरोड़ा लगातार न्यायिक हिरासत में हैं। हालांकि, कानूनी पचड़ों और चार महीने की जेल के बावजूद पंजाब सरकार मजबूती से उनके साथ खड़ी नजर आ रही है।

सरकारी आवास से हुई थी गिरफ्तारी, हाईकोर्ट में लंबित है जमानत याचिका

मामले की बैकग्राउंड पर नजर डालें तो ईडी की टीमों ने 9 मई को चंडीगढ़ स्थित संजीव अरोड़ा Sanjeev Arora की सरकारी कोठी पर छापेमारी की थी। कई घंटों की छानबीन और अहम दस्तावेजों की जब्ती के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में अदालत के आदेश पर उन्हें हरियाणा की भोंडसी जेल भेज दिया गया।

निचली अदालत पहले ही संजीव अरोड़ा की जमानत अर्जी खारिज कर चुकी है, जबकि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में उनकी बेल याचिका पर फिलहाल सुनवाई जारी है।

विभाग बांटे, लेकिन मंत्री पद बरकरार

संजीव अरोड़ा के जेल जाने के बाद पंजाब सरकार ने एक नया प्रशासनिक तरीका अपनाया। राज्य में विकास कार्य और विभागीय कामकाज न अटके, इसके लिए अरोड़ा के अधीन आने वाले तमाम अहम मंत्रालयों को अस्थाई रूप से दूसरे कैबिनेट मंत्रियों में री-एलोकेट कर दिया गया। हालांकि, कानूनी विवादों और विपक्ष के तीखे हमलों के बावजूद भगवंत मान ने उनसे इस्तीफा नहीं लिया है और वह कागजों में आज भी पंजाब कैबिनेट के मंत्री बने हुए हैं।

केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का लगाया आरोप

आम आदमी पार्टी और खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान इस पूरी कार्रवाई को भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिक साजिश करार देते रहे हैं। ‘आप’ का आरोप है कि केंद्र की भाजपा सरकार विरोधी दलों को दबाने के लिए ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि जेल में बंद अपने मंत्री से बार-बार मुलाकात कर मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी पार्टी के कैडर को यह कड़ा संदेश देना चाहते हैं कि संकट की इस घड़ी में पूरी पार्टी संजीव अरोड़ा के साथ मुस्तैदी से खड़ी है।

Jalandhar West Crime : जालंधर वेस्ट में बुजुर्ग महिला को धक्का देकर कानों की बालियां झपटी

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed