September 22, 2026

Rohtak Crime: रोहतक पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, डेढ़ करोड़ के 280 किलो गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

0
Rohtak Crime: रोहतक पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, डेढ़ करोड़ के 280 किलो गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

रोहतक पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, डेढ़ करोड़ के 280 किलो गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

Rohtak Crime: हरियाणा के रोहतक जिले में नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने में जुटी पुलिस (Rohtak CIA 1 Police) को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। सीआईए-1  की टीम ने सांपला (Sampla Flyover Rohtak) इलाके में देर रात एक बड़े अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी को रोककर उसमें से 280 किलोग्राम गांजा (Ganja Seized Rohtak) बरामद किया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। मौके से दो तस्करों को दबोच लिया गया है।

सांपला फ्लाईओवर के नीचे बिछाया गया था जाल

सीआईए-1 में तैनात एएसआई विनोद कुमार के अनुसार, पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि उड़ीसा से मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप लेकर कुछ तस्कर रोहतक क्षेत्र में सप्लाई देने आ रहे हैं। इस पुख्ता जानकारी के आधार पर पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की योजना बनाई और सांपला फ्लाईओवर के नीचे रात करीब 11 बजे से ही सादे कपड़ों में जवानों की तैनाती कर दी।

स्कॉर्पियो की तलाशी में खुला राज

काफी देर तक घात लगाकर बैठी पुलिस टीम को जब एक संदिग्ध उड़ीसा नंबर की स्कॉर्पियो (Scorpio Car Drug Bust) आती दिखाई दी, तो उसे रोककर तलाशी ली गई। गाड़ी का पिछला हिस्सा नशीले पदार्थ की बोरियों से खचाखच भरा हुआ था। तौल कराने पर बरामद गांजे का वजन 280 किलो निकला। पुलिस ने मौके से ही दोनों सवारों को दबोच लिया, जिनकी पहचान संदीप और रोहित के रूप में हुई है।

उड़ीसा से हरियाणा तक फैला नेटवर्क, रिमांड पर लेगी पुलिस

शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे गांजे की यह पूरी खेप सीधे उड़ीसा (Odisha To Haryana Drug Smuggling) से सड़क मार्ग के जरिए हरियाणा लाए थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान पुलिस यह जानने की कोशिश करेगी कि यह नशा रोहतक में किसे डिलीवर किया जाना था और इस सिंडिकेट में कौन-कौन से बड़े नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें– Bhiwani News: भिवानी के बहल में नाले में भड़की भीषण आग, आसमान में छाया काला धुआं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed