September 24, 2026

Rohtak Crime: रोहतक कार हादसा या मर्डर? DU छात्रा रूबी की मौत मामले में पिता ने लगाए हत्या के गंभीर आरोप

0
Rohtak Crime: रोहतक कार हादसा या मर्डर? DU छात्रा रूबी की मौत मामले में पिता ने लगाए हत्या के गंभीर आरोप

रोहतक कार हादसा या मर्डर? DU छात्रा रूबी की मौत मामले में पिता ने लगाए हत्या के गंभीर आरोप

Rohtak Crime: रोहतक जिले के चुलियाना मोड़ पर 16 सितंबर की देर रात हुई कार दुर्घटना की घटना में अब बड़ा मोड़ आ गया है। हादसे में अपनी 22 वर्षीय बेटी को खो चुके पीड़ित पिता ने पुलिस पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

बागपत के तितरोड़ा गांव के रहने वाले और फिलहाल दिल्ली के उत्तम नगर में रह रहे अरविंद का कहना है कि उनकी बेटी रूबी की कार हादसे में मौत नहीं हुई, ( Sampla Police Station Rohtak) बल्कि उसके साथ मौजूद दो युवकों ने साज़िश के तहत उसकी हत्या की है और इसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की जा रही है।

अस्पताल में शव छोड़ भागे साथी, कार में खरोंच तक नहीं आई

मृतका रूबी दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीएससी की पढ़ाई कर रही थी और बीते चार-पांच सालों से दिल्ली में किराए पर रह रही थी। 16 सितंबर को वह अपनी मकान मालकिन के बेटे अंकुश और उसके दोस्त गौरव के साथ बाहर गई थी।

परिजनों के मुताबिक, रात करीब 10 बजे चुलियाना मोड़ पर कार डिवाइडर से टकरा गई। (Ruby Murder Case Rohtak) हैरानी की बात यह रही कि कार में सवार दोनों युवकों को एक खरोंच तक नहीं आई, जबकि रूबी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों युवक रूबी को रोहतक के एक निजी अस्पताल में छोड़कर मौके से फरार हो गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

केस दर्ज कराने को भटक रहा परिवार, प्रधानमंत्री से लगाई इंसाफ की गुहार

मृतका के पिता अरविंद का आरोप है कि घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी सांपला थाना पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही है। उनका कहना है कि 17 सितंबर के बाद से दोनों आरोपी अंकुश और गौरव गायब हैं और पुलिस उन्हें बचाने की कोशिश में जुटी है। (Rohtak Road Accident News) थानों के चक्कर काटकर थक चुके परिजनों ने अब रोहतक के एसपी से मिलने की बात कही है। इसके साथ ही पीड़ित पिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस पूरे मामले का संज्ञान लेकर अपनी बेटी को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

पुलिस का दावा: जांच जारी, जल्द होगी आरोपियों से पूछताछ

दूसरी तरफ, मामले में ढिलाई के आरोपों पर पुलिस की ओर से भी सफाई सामने आई है। सांपला थाने के जांच अधिकारी आशीष का कहना है कि पीड़ित परिवार की तरफ से शिकायत प्राप्त हो चुकी है, जिसमें दोनों युवकों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। (Sampla News Rohtak) पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है और दोनों संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए जल्द बुलाया जाएगा। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें–Haryana Road Accident: सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed