Narnaul : नारनौल में संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हुई 24 वर्षीय महिला, जेवरात और 2 लाख रुपये भी साथ ले जाने का आरोप
प्रतीकात्मक फोटो
Narnaul : सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव से 24 वर्षीय विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला और नकदी की तलाश शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बास की ढाणी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2021 में हुई थी और दंपति के दो बच्चे हैं। शिकायतकर्ता नसीबपुर स्थित एक सरकारी विभाग में नौकरी करता है।
22 और 23 सितंबर की दरमियानी रात करीब 1 बजे उसकी पत्नी बिना बताए घर से अचानक कहीं चली गई। सुबह जब परिजनों ने उसे बिस्तर पर नहीं पाया, तो उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
जेवरात और नकदी ले जाने का आरोप
पति का आरोप है कि महिला जाते समय अपने साथ घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और करीब 2 लाख रुपये नकद भी ले गई है। पुलिस को दिए गए विवरण के मुताबिक, लापता महिला की लंबाई करीब 5 फुट 6 इंच, रंग गोरा और उम्र लगभग 24 वर्ष है। घर से निकलते समय उसने खाकी रंग का सूट-सलवार और पैरों में हवाई चप्पल पहन रखी थी।
एक युवक पर जताया जा रहा है शक
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसे आशंका है कि उसकी पत्नी लहरोदा गांव निवासी प्रतीक नामक युवक के साथ कहीं गई है। इस शिकायत के आधार पर सदर थाना नारनौल पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला और उस युवक की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उनका सुराग लगा लिया जाएगा। मामले की गहनता से जांच जारी है।
यह भी देखें – हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के पर्यटन विभाग ने मनाया विश्व पर्यटन दिवस
