September 25, 2026

Fat Dogs Delhi Contest: दिल्ली के गोल-मटोल कुत्तों में मचा बवाल! शुरू हुआ ‘फैट डॉग्स ऑफ दिल्ली’ का अनोखा कॉन्टेस्ट

0
Fat Dogs Delhi Contest: दिल्ली के गोल-मटोल कुत्तों में मचा बवाल! शुरू हुआ 'फैट डॉग्स ऑफ दिल्ली' का अनोखा कॉन्टेस्ट

दिल्ली के गोल-मटोल कुत्तों में मचा बवाल! शुरू हुआ 'फैट डॉग्स ऑफ दिल्ली' का अनोखा कॉन्टेस्ट

Fat Dogs Delhi Contest: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा अजब-गजब मुकाबला चल रहा है, जिसने डॉग लवर्स का दिल जीत लिया है। शहर के सबसे भारी-भरकम और चबी (Delhi Fat Dog Competition) कुत्तों के बीच ‘फैट डॉग्स ऑफ दिल्ली’ (Chunky Dogs Of Delhi) नाम से एक ऑनलाइन प्रतियोगिता शुरू हुई है। इंस्टाग्राम पर आयोजित इस प्रतियोगिता में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से 64 मोटे-ताजे कुत्तों की एंट्री हुई (Instagram Fat Dogs Of Delhi) है, जिनके बीच क्राउन हासिल करने की होड़ मची है।

अमेरिका के ‘फैट बेयर वीक’ की तर्ज पर हो रही वोटिंग

यह अनोखा आइडिया अमेरिका के अलास्का में हर साल आयोजित होने वाले प्रसिद्ध ‘फैट बेयर वीक’ से प्रेरित है, जहां लोग सर्दियों की तैयारी में मोटे हुए भालुओं के लिए वोट करते हैं। (Instagram Story Dog Voting Contest) दिल्ली वाले इस देसी वर्जन में भी 64 कुत्तों को टूर्नामेंट की तरह ब्रैकेट सिस्टम में रखा गया है। 24 सितंबर से शुरू हुए इस नॉकआउट मुकाबले में रोजाना दोपहर 2 से 3 बजे के बीच इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर पोल खोले जाते हैं, जहां यूजर्स 24 घंटे के अंदर अपनी पसंद के पेट को वोट दे सकते हैं।

29 सितंबर को चुना जाएगा दिल्ली का सबसे ‘चंकी’ डॉगी

मुकाबले की समय-सारणी के मुताबिक, 25 सितंबर को राउंड ऑफ 32 के मुकाबले चल रहे हैं, जिसके बाद 26 सितंबर को राउंड ऑफ 16, 27 को क्वार्टर फाइनल और 28 को सेमीफाइनल होगा। इस पूरी फन-प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 29 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। पेज एडमिन के मुताबिक फिलहाल इस कॉन्टेस्ट में कोई बड़ा नकद इनाम नहीं है, लेकिन अगर कोई पेट ब्रांड्स या स्पॉन्सर डॉग ट्रीट्स देने आगे आता है तो उसका स्वागत है।

तस्वीरों ने जीता यूजर्स का दिल, डॉग पेरेंट्स में भारी उत्साह

पेज पर शेयर की जा रही इन प्रतियोगियों की तस्वीरों में कोई डॉगी सोफे पर आलस से पसरा हुआ है, तो कोई अपने खाली कटोरे को निहारते हुए पोज दे रहा है। गोल-मटोल पेट्स की इन अदायगियों पर यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। (instagram Story Dog Voting Contest) कई लोगों का कहना है कि यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि पेट्स के प्रति प्यार जताने का एक बेहद खूबसूरत और मजेदार जरिया है। हालांकि, कुछ लोगों ने ओवरवेट पेट्स की सेहत को लेकर भी चिंता जताई है, लेकिन आयोजकों का जोर इसे एक हल्के-फुल्के मनोरंजन के रूप में सेलिब्रेट करने पर है।

यह भी पढ़ें–AI Dating Show: क्या अब खत्म हो जाएंगे इंसानी रिश्ते? AI के साथ डेटिंग करते दिखे साउथ कोरियन सेलिब्रिटीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed