September 25, 2026

Ateli Mandi : अटेली के गांव चंदपुरा में 27 सितंबर को होगी विशाल जनसभा, रोहतक महापंचायत को लेकर चलाया गया जनसंपर्क अभियान

0
Ateli Mandi : अटेली के गांव चंदपुरा में 27 सितंबर को होगी विशाल जनसभा, रोहतक महापंचायत को लेकर चलाया गया जनसंपर्क अभियान

Ateli Mandi : अटेली के गांव चंदपुरा में 27 सितंबर को होगी विशाल जनसभा, रोहतक महापंचायत को लेकर चलाया गया जनसंपर्क अभियान

Ateli Mandi : ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की अटेली मंडी इकाई द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को रोहतक के नांदल भवन, बोहर में प्रदेश स्तरीय किसान-मजदूर-छात्र-युवा-महिला महापंचायत आयोजित की जाएगी।

 

 

इसी महापंचायत की तैयारी के सिलसिले में अटेली जनपद के गांव चंदपुरा में 27 सितंबर रविवार को सायं 5 बजे गांव की परस में एक जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसे संयुक्त किसान मोर्चा के नेता राजेंद्र सिंह एडवोकेट संबोधित करेंगे।

 

 

संगठन के जिला सचिव डॉ. व्रतपाल सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जनसभा में शामिल होने के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं ने गांव चंदपुरा में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया।

 

 

इस अभियान में डॉ व्रतपाल सिंह, कामरेड अभय सिंह, मास्टर सुबे सिंह, प्रवक्ता सुबे सिंह, छाजूराम रावत और सतीश कुमार शामिल रहे, जिन्होंने आसपास के ग्रामीणों, किसानों, खेतिहर मजदूरों, नौजवानों और महिलाओं से जनसभा में पहुंचने की अपील की।

 

 

डॉ व्रतपाल सिंह ने कहा कि उनका संगठन केंद्र सरकार से ऐसी नीतियां बनाने की मांग करता है जो कृषि संकट तथा किसानों व दिहाड़ी मजदूरों की लगातार हो रही आत्महत्याओं को रोक सकें।

 

 

उन्होंने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के आधार पर C2+50% की लागत पर सभी फसलों की खरीद की कानूनी गारंटी वाला एमएसपी लागू करने और किसानों व खेत मजदूरों सहित देश के तमाम मेहनतकशों को कर्ज मुक्त करने वाला कानून बनाने की मांग दोहराई।

 

 

 

यह भी देखें – राजकीय महाविद्यालय अटेली में मतदाता पंजीकरण एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 शिविर का आयोजन, युवाओं को किया गया जागरूक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *