Kurukshetra Crime News: कुरुक्षेत्र में पुलिस कस्टडी से भागा स्नैचिंग का आरोपी, दीवार से कूदते ही टूटा पैर
कुरुक्षेत्र में पुलिस कस्टडी से भागा स्नैचिंग का आरोपी, दीवार से कूदते ही टूटा पैर
Kurukshetra Crime News: कुरुक्षेत्र के न्यू शांतिनगर में एक बुजुर्ग महिला से सोने की बालियां छीनने के आरोप में पकड़े गए शातिर बदमाश ने पुलिस की गिरफ्त से भागने की दुस्साहसिक कोशिश की। हालांकि, उसकी यह चालाकी भारी पड़ गई। हरिद्वार से रिकवरी के बाद लौट रही सीआईए-1 (Kurukshetra Police CIA 1) की टीम को चकमा देकर जैसे ही आरोपी ने ऊंची दीवार से छलांग लगाई, उसका पैर टूट गया। पुलिस की सतर्कता से आरोपी को मौके पर ही दोबारा दबोच लिया गया, जिसे इलाज के लिए लोकनायक जयप्रकाश (LNJP) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टॉयलेट के बहाने रुकवाई गाड़ी, फिर सिपाही को धक्का देकर लगाई दौड़
पुलिस के मुताबिक, सीआईए-1 की टीम आरोपी सतवीर सिंह (निवासी बिलाई, बिजनौर, यूपी) और उसके साथी को चोरी का सामान बरामद कराने के लिए उत्तराखंड के हरिद्वार ले गई थी। (Kurukshetra Snatching Incident) कुरुक्षेत्र लौटते समय मथाना गांव के पास आरोपी सतवीर ने लघुशंका (टॉयलेट) जाने का बहाना बनाया। जैसे ही पुलिसकर्मियों ने गाड़ी रोककर उसे नीचे उतारा, उसने अचानक एक सिपाही को जोरदार धक्का दिया और पास की दीवार की तरफ भाग खड़ा हुआ।
भागने की हड़बड़ी में सतवीर ने बिना सोचे-समझे दीवार से नीचे छलांग लगा दी। ऊंचाई अधिक होने के कारण जमीन पर गिरते ही उसके पैर में गंभीर चोट आ गई और वह दर्द से कराहने लगा। पीछे दौड़ रही पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए उसे धर दबोचा और सीधे अस्पताल पहुंचाया।
पूछा मकान का पता और झपट लीं कानों की बालियां
वारदात 21 सितंबर की शाम करीब 5 बजे की है। न्यू शांतिनगर की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला टहलने के बाद अपने घर के मुख्य दरवाजे पर पहुंची ही थीं कि स्कूटी सवार दो बदमाश वहां आ धमके। (Masoom Sharma Apology Dehradun) एक युवक ने बड़ी ही मासूमियत से महिला से पूछा, “माता जी, यहां आसपास किसी का नया मकान बन रहा है क्या?” जैसे ही महिला ने अनभिज्ञता जताते हुए मना किया, स्कूटी पर पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर उनके दोनों कानों की सोने की बालियां उखाड़ लीं और पलक झपकते ही फरार हो गए।
थाना केयूके (KUK) में मामला दर्ज होने के बाद तफ्तीश सीआईए-1 को सौंपी गई थी। पुलिस टीम ने आसपास लगे दर्जनों सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली और गुप्त सूचना के आधार पर 27 सितंबर को आरोपी सतवीर और उसके साथी कर्मचंद (निवासी भौरी, हरिद्वार) को धर दबोचा।
साथी निकला 30 मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर, रिमांड पर थी पुलिस
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बुजुर्ग महिला से झपटमारी की बात कबूल की थी, जिसके बाद अदालत ने उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि सतवीर का साथी कर्मचंद कोई आम अपराधी नहीं, बल्कि एक शातिर हिस्ट्रीशीटर (Haridwar History Sheeter Bijnor) बदमाश है। (UKD Protest Masoom Sharma) कर्मचंद के खिलाफ हरियाणा और उत्तराखंड के अलग-अलग थानों में स्नैचिंग, चोरी, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास और मारपीट जैसे करीब 30 गंभीर मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस अस्पताल में भर्ती सतवीर के आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगालने में जुटी है।
यह भी पढ़ें–Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून की विदाई, जानें 6 और 7 अक्टूबर को कहां होगी बारिश
