Narnaul : नसीबपुर के सेवा ओल्ड होम में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस, बुजुर्गों को किया गया सम्मानित
Narnaul : नसीबपुर के सेवा ओल्ड होम में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस, बुजुर्गों को किया गया सम्मानित
Narnaul : हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देने और बुजुर्गों को सम्मान देने के उद्देश्य से नसीबपुर स्थित सेवा ओल्ड होम में अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता बहन मिश्री देवी वरिष्ठ नागरिक संगठन के अध्यक्ष दुलीचंद शर्मा ने की।
मुख्य अतिथि अमित शर्मा ने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और मार्गदर्शन का समाज में विशेष महत्व है।
उन्होंने समाज कल्याण विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि जिला समाज कल्याण अधिकारी का कार्यालय बुजुर्गों के सम्मान, अधिकारों और कल्याण के लिए हर समय तत्पर है।

अध्यक्षता कर रहे दुलीचंद शर्मा ने भी बुजुर्गों के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को समाज में उचित सम्मान और सहयोग मिलना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान सम्मान समारोह भी हुआ, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। मंच का संचालन अरुण कुमार ने किया। सेवा ओल्ड होम के प्रभारी मोहित यादव ने अतिथियों का स्वागत किया और सभी बुजुर्गों को अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक सम्मान दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विनोद कुमार, विक्रम सिंह, वेदप्रकाश सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।
यह भी देखें – आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा पोषण माह में माताओं को दिया संतुलित आहार का संदेश
