Narnaul : राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर में महिला प्रकोष्ठ द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन, छात्राओं ने कलात्मक डिजाइनों से बिखेरे रंग
Narnaul : राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर में महिला प्रकोष्ठ द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन, छात्राओं ने कलात्मक डिजाइनों से बिखेरे रंग
Narnaul : राजकीय महाविद्यालय कृष्ण नगर के महिला प्रकोष्ठ द्वारा छात्राओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा, कलात्मक कौशल एवं सांस्कृतिक अभिरुचि को प्रोत्साहित करना है।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुमन यादव ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सहभागिता की भावना को विकसित करती हैं।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आकर्षक एवं कलात्मक मेहंदी डिजाइनों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का समापन महिला प्रकोष्ठ की ओर से सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया।
यह भी देखें – राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में पीजी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 6 अक्टूबर को होगी फिजिकल काउंसलिंग
