Search

Ambala News: अंबाला पुलिस की होली पर हुड़दंगबाजों को चेतावनी, 800 जवान और 70 नाकों पर रहेगा कड़ा पहरा

Mar 02, 2026 4:45 PM

अंबाला: रंगों के पावन पर्व होली को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए अंबाला पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक अंबाला अजीत सिंह शेखावत के निर्देशानुसार, जिले में शरारती तत्वों और हुड़दंगबाजों पर पैनी नजर रखने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। जिला अंबाला में लगभग 70 विशेष पुलिस नाके स्थापित किए गए हैं, जिन पर 800 से अधिक पुलिस कर्मचारी मुस्तैदी से तैनात रहेंगे।अंबाला में सीआईए की 08 टीमें लगातार गश्त करेंगी। इसके अतिरिक्त, खुफिया विभाग के कर्मचारी सिविल कपड़ों में रहकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में शरारती तत्वों की पहचान करेंगे।

हुड़दंग रोकने के लिए पीसीआर (PCR), राइडर और दुर्गा शक्ति की टीमें सक्रिय रहेंगी। किसी भी आपात स्थिति के लिए पुलिस लाइन में रिजर्व पुलिस बल को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। सभी थाना प्रभारियों (SHOs) को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं।

पुलिस प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि वे रंगों के इस त्योहार को आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं। प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करें और किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी या जबरदस्ती से बचें। त्योहार की आड़ में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। "होली के इस पावन अवसर पर अपने पुराने गिले-शिकवे भुलाकर भाईचारे का संदेश दें और सुरक्षित तरीके से अपनों के साथ खुशियां बांटें।" आमजन किसी भी आपात स्थिति में डॉयल-112 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैंl

You may also like:

Please Login to comment in the post!