Search

Ambala News: पूर्व मंत्री असीम गोयल ने किया करोड़ों रूपये के विकास कार्यो का शिलान्यास व् उद्घाटन

Mar 26, 2026 3:38 PM

अंबाला: पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल  ने आज अम्बाला शहर के विभिन्न वार्डों के तहत करोड़ों रुपए की लागत से किए जाने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन कर क्षेत्रवासियों को सौगात देने का काम किया। कार्यक्रम में पहुँचने पर क्षेत्रवासियों के साथ-साथ अन्य लोगों ने पूर्व राज्यमंत्री का फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला ने इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों को अष्टमी व राम नवमी की बधाई देते हुए सभी के जीवन में खुशियां आएं, सुख-समृद्धि आए इसकी प्रभु से कामना की। 

उन्होने कहा कि आज अम्बाला शहर नगर निगम के विभिन्न वार्डों के लगभग 12 करोड रूपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास किया गया है। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों के बाद वार्डों की सुंदरता व् सुविधाएं ओर बढ़ेगी और अम्बाला शहर अधिक सुंदर एवं विकसित होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल मार्गदर्शन में बिना भेदभाव के विकास रूपी पहिया निरंतरता में जारी है। विकास का यह पहिया अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र में तेजी से घूम रहा है। उन्होंने कहा कि आज जिन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उदघाटन किया गया है उसके पूरा होने के बाद निसंदेह अम्बाला शहर विकास की दृष्टि से ओर सुंदर एवं विकसित बनेगा। 

उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि शहरो की भांति गांवों में भी विकास कार्यों को निरंतरता में करवाते हुए वहां पर भी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने कहा कि आज जिन विकास कार्येां का उदघाटन एवं शिलान्यास किया गया है उनमें 2 करोड़ 8 लाख रूपए की लागत से जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए जाने वाले टयूबलों का, 62 लाख 21 हजार 337 रूपए की लागत से विभिन्न वार्डों में एलईडी पोस्ट टॉप लैम्प लगाए जाने का तथा 9 करोड़ 12 लाख 363 रूपए की लागत से विभिन्न वार्डों में 55 विकास परियोजनाओं का उदघाटन एवं शिलान्यास शामिल है। 

इन विकास कार्येां में गलियों का निर्माण कार्य, पानी निकासी के लिए पाईप लाईन बिछाने का, पार्कों का सौंदर्यीकरण व रिपेयर से सम्बन्धित कार्य, नालों का निर्माण कार्य, चौपाल की चारदीवारी, गलियों की रिपेयर का कार्य, हर्बल पार्क के पास शौचालय निर्माण कार्य, पार्कों में स्थापित ओपन जिम के पास टाईल बिछाने का कार्य के साथ-साथ अन्य किए जाने वाले विकास कार्य शामिल हैं। पूर्व राज्यमंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी का अम्बाला से विशेष लगाव है जब भी उनके समक्ष अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र के तहत जो भी विकास कार्य या परियोजनाएं उनके समक्ष रखी गई हैं उन्होंने सहज ही उन्हें स्वीकार करने का काम किया है। 

विकास कार्यों के लिए सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। उन्होनें इस मौके पर यह भी कहा कि पिछले पांच वर्षो में नगर निगम के तहत लगभग 216 करोड़ रूपए की लागत से विभिन्न वार्डो में विकास कार्यो को करवाने का काम किया गया है। उन्होने यह भी कहा कि आगे भी विकास कार्यों को निंरतरता में करवाकर अम्बाला शहर ओर सुंदर एवं विकसित बनाने का काम किया जाएगा। उन्होंने इस मौके पर संबधित विभाग के एक्सईन को कहा कि जिन विकास परियोजनाओं का आज उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया है कि वह इन सभी परियोजनाओं के कार्य की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखे। उन्होने संबंधित ठेकेदारों को कहा कि विकास परियोजनाओं में किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की  जाएगी वे सभी कार्यो को पूरी गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से करना सुनिश्चित करे

गोयल ने इस मौके पर  कहा कि अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र के तहत आई.एम.टी आने से अंबाला में रोजगार के अवसर बढ़ेगें तथा अंबाला विकास की दृष्टि से और मजबूत एवं विकसित बनेगा। उन्होने यह भी कहा कि अंबाला शहर में बरसाती पानी की निकासी की स्थाई समस्या के समाधान के लिए आई.आई.टी रुड़की द्वारा सात विभागों के सहयोग से रूपरेखा तैयार की रही है, जुलाई माह तक यह रूपरेखा तैयार हो जाएगी जिसके बाद इस कार्य के लिए जो भी परियोजना बनानी होगी और उसके लिए जितनी भी राशि की जरूरत होगी वह सररकार द्वारा उपलब्ध करवाने का काम किया जाएगा। उन्होने कहा कि उनका पूरा प्रयास है कि अंबाला शहर की जो यह सबसे पुरानी समस्या है उसका स्थाई समाधान हो ताकि लोगों को बरसात के दिनों में जलभराव की स्थिति का सामना ना करना पड़े।

You may also like:

Please Login to comment in the post!