Ambala News: पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत लोगों की सुनी समस्याएं
Feb 26, 2026 4:39 PM
अंबाला: पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने वीरवार को जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओ को सुनते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने बारे निर्देश दिए। पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने लोगों की समस्याएं सुनते हुए कहा कि उनकी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होगा। उन्होनें इस मौके पर यह भी कहा कि लोगों द्वारा विकास कार्यो से सम्बधिंत जो कार्य बताए गए है उन्हें भी चरणबद्ध तरीके से करवाने का काम किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र में भी निंरतरता में विकास कार्यों की ब्यार बह रही है। आगे भी विकास कार्यों को निंरतरता मे करवाते हुए अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र को और सुंदर एवं विकसित बनाने का काम किया जाएगा।
जन सुनवाई कार्यक्रम के तहत लोगों ने बिजली बिल से सम्बधिंत समस्या बारे, गलियों व नालियों के निर्माण कार्य, फिरनी बनवाने बारे तथा अन्य समस्याओं बारे लोगों ने अपनी समस्याओं को पूर्व राज्यमंत्री के समक्ष रखा। पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल ने इस मौके पर लोगों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना और कुछ समस्याओं बारे उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को फोन कर लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र अति शीघ्र समाधान किए जाने बारे कहा। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान होगा।