Search

अनिल विज का कड़ा एक्शन: गुरप्रीत हत्याकांड में अंबाला एसपी को दिए सख्त निर्देश

May 02, 2026 3:34 PM

अंबाला।  हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज ने बीती रात टुंडला के निकट गोली लगने से युवक गुरप्रीत सिंह की मौत के मामले में आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश अम्बाला एसपी को दिए।

विज ने अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल में पहुंच मृतक के परिजनों को इस मामले में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। 

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सिविल अस्पताल पहुंच मृतक परिजनों से बातचीत की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मौके पर ही एसपी को फोन मिलाते हुए मामले में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।  उन्होंने बताया कि रात्रि गौ तस्कर थे जोकि गौ लेकर जा रहे थे और जैसे ही पुलिस को पता लगा तो हमारी पुलिस की दो जिप्सियां पीछे लगी।

आरोपियों ने गोलियां चलाई जोकि उनके हलके के गांव गरनाला निवासी युवक गुरप्रीत सिंह को लगी। पोस्टमार्टम में यह साफ होगा कि गोली किसकी लगी। उन्होंने इस मामले में अम्बाला एसपी को सख्त निर्देश दिए हैं कि जल्द आरोपियों को पकड़ा जाए।

You may also like:

Please Login to comment in the post!