Search

सीआईए टीम को मिली बड़ी सफलता: दो अवैध देशी पिस्तौल, दो देशी कट्टों और नौ जिंदा कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

Jan 15, 2026 11:57 AM

अंबाला: अंबाला पुलिस की सीआईए (सीआईए-1) शाखा ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को भारी मात्रा में अवैध असला और जिंदा कारतूसों के साथ काबू किया है। सीआईए प्रभारी निरीक्षक हरजिंद्र सिंह जानकारी देते हुए बतलाया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि एक युवक के पास भारी संख्या में अवैध हथियार है और वह पंजोखरा साहिब रोड नजदीक माली परेड तोपखाना के पास घूम रहा है। सूचना मिलते ही सीआईए की टीम ने तुरंत नाकाबंदी की और संदिग्ध युवक को धर दबोचा। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से दो अवैध देशी पिस्तौल, दो देशी कट्टे और नौ जिंदा कारतूस  बरामद किए गए। आरोपी किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता था l


पकड़े गए आरोपी की पहचान विशाल कुमार उर्फ बिल्ला निवासी मकान नंबर 193/3 तोपखाना परेड अंबाला छावनी जिला अंबाला के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट (Arms Act) की विभिन्न धाराओं के तहत थाना अंबाला छावनी में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह ये हथियार कहाँ से लाया था और इसके तार किन अन्य अपराधियों से जुड़े हुए हैं। पुलिस अधीक्षक ने सीआईए टीम की इस सफलता की सराहना की और कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों और हथियार तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

You may also like:

Please Login to comment in the post!