Haryana News: हरियाणा रोडवेज कर्मचारी 22 फरवरी को परिवहन मंत्री अनिल विज के निवास का घेराव करेंगे
Feb 19, 2026 9:27 AMअंबाला: हरियाणा रोडवेज के कर्मचारी 22 फरवरी को परिवहन मंत्री अनिल विज के निवास स्थान का घेराव करेंगे। रोडवेज कर्मियों का आरोप है की सरकार पिछले लंबे समय से उनकी लंबित मांगों पर विचार नहीं कर रही जिसके कारण वह 22 फरवरी को अंबाला छावनी बस अड्डे पर इकट्ठा होंगे और वहां से परिवहन मंत्री अनिल विज के निवास स्थान का घिराव करने के लिए कूच करेंगे।
रोडवेज कर्मियों की मांग है की रोडवेज का निजीकरण ना किया जाए, खाली पदों की नियमित भर्ती की जाए, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, काफी समय से लंबीत ओवर टाइम के लिए टी ए दिया जाए। इस दौरान परिवहन मंत्री का स्वास्थ्य ठीक नहीं है लिहाजा रोडवेज कर्मी इस शर्त पर अपना घिराव स्थगित करने के लिए तैयार हैँ की मंत्री की तरफ से उनका कोई प्रतिनिधि उनसे पहले ही मिल ले ताकि घेराव टाला जा सके। उक्त जानकारी इंद्र सिंह भड़ाना जिला प्रधान सर्व कर्मचारी संघ के द्वारा दी गई।