Search

बीएमडब्ल्यू ने स्थानीय स्तर पर तैयार मिनी कंट्रीमैन सी पेश की, शुरुआती कीमत 47.5 लाख रुपये

Jun 17, 2026 3:36 PM

चेन्नई: लक्जरी कार विनिर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने पेट्रोल इंजन से लैस मिनी कंट्रीमैन सी के स्थानीय रूप से ‘असेंबल’ किए गए मॉडल को बुधवार को पेश कर अपने प्रीमियम खंड का विस्तार किया। बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हरदीप सिंह बरार ने बताया कि इसकी शुरुआती (एक्स-शोरूम) कीमत 47.50 लाख रुपये रखी गई है।

इसे पेश करने के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत में चेन्नई स्थित बीएमडब्ल्यू संयंत्र के प्रबंध निदेशक थॉमस डोज़ ने कहा कि इस नए संस्करण की शुरुआत ब्रांड के लिए एक महत्वपूर्ण परिचालन उपलब्धि है। इसे प्रीमियम क्रॉसओवर श्रेणी ‘कम्प्लीटली नॉक्ड डाउन’ (सीकेडी) किट के माध्यम से यहां स्थानीय स्तर पर विनिर्मित किया जाएगा। सीकेडी वाहन वे होते हैं जिन्हें अलग-अलग हिस्सों एवं कलपुर्जों के रूप में आयात किया जाता है और फिर उन्हें स्थानीय संयंत्र में जोड़कर (असेंबल करके) पूरा वाहन बनाया जाता है। देशभर के अधिकृत डीलरशिप पर आधिकारिक रूप से इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और ग्राहकों को इसकी आपूर्ति तुरंत शुरू करने की योजना है।

You may also like:

Please Login to comment in the post!