Search

शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों की पूंजी 5.14 लाख करोड़ रुपये घटी

Mar 11, 2026 9:45 PM

नयी दिल्ली: शेयर बाजार के निवेशकों की पूंजी में बुधवार को 5.14 लाख करोड़ रुपये की कमी आई, क्योंकि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण, एक दिन की राहत के बाद शेयर बाजार लुढ़क गए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,342.27 अंक या 1.72 प्रतिशत टूटकर 76,863.71 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान, यह 1,446.72 अंक या 1.84 प्रतिशत के नुकसान के साथ 76,759.26 अंक पर आ गया था।

बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 5,14,063.2 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 4,41,90,196.39 करोड़ रुपये (4,810 अरब डॉलर) रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 5.76 प्रतिशत बढ़कर 92.86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

You may also like:

Please Login to comment in the post!