Search

आठ लाख रिश्वत केस: डीआईजी भुल्लर के बिचौलिये की अदालत में गुहार, खाते डी-फ्रीज करने की मांग

Feb 22, 2026 5:18 AM

चंडीगढ: आठ लाख रुपये रिश्वत मामले में गिरफ्तार निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के कथित बिचौलिये कृष्णु शारदा ने  सीबीआई  की विशेष अदालत में अर्जी दायर कर अपने और पत्नी हनी शर्मा के बैंक व पोस्ट ऑफिस खातों को डी-फ्रीज करने की मांग की है। अदालत ने अर्जी पर सुनवाई करते हुए सीबीआई को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई 3 मार्च को होगी।

नाभा निवासी कृष्णु शारदा, जो राष्ट्रीय स्तर का हॉकी खिलाड़ी रह चुका है, को सीबीआई ने पिछले वर्ष गिरफ्तार किया था। उसके साथ पंजाब के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को भी गिरफ्तार किया गया था। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप कारोबारी आकाश बत्ता से रिश्वत की मांग की और उसे झूठे आपराधिक मामले में फंसाने की धमकी दी।

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को बुडैल जेल भेज दिया गया था, जहां वे फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। जांच के दौरान सीबीआई ने भुल्लर के सेक्टर-40 स्थित आवास पर छापा मारकर करीब साढ़े सात करोड़ रुपये नकद, ढाई किलो सोना और करोड़ों रुपये की संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद किए थे। अब खाते डी-फ्रीज करने की मांग को लेकर दायर इस अर्जी पर सभी की नजरें टिकी हैं।

You may also like:

Please Login to comment in the post!