Search

भाजपा ने चंडीगढ़ महापौर चुनाव के लिए पर्यवेक्षक, तेलंगाना निकाय चुनाव के लिए प्रभारी की नियुक्त की

Jan 21, 2026 4:27 AM

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चंडीगढ़ में महापौर चुनाव के लिए पार्टी पर्यवेक्षक और कांग्रेस शासित तेलंगाना में नगर निकाय चुनाव के लिए प्रभारी की मंगलवार को नियुक्ति की। पार्टी द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन नवीन ने 29 जनवरी को होने वाले चंडीगढ़ महापौर चुनाव के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। नवीन ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आशीष शेलार को आगामी तेलंगाना नगर निकाय चुनाव के लिए तत्काल प्रभाव से पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी एक अन्य अधिसूचना के अनुसार, भाजपा की राजस्थान इकाई के पूर्व अध्यक्ष अशोक परनामी और पार्टी की राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा को तेलंगाना में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए सह-प्रभारी बनाया गया है। सिंह ने अलग-अलग जारी अधिसूचनाओं में कहा, ‘‘ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।’’

You may also like:

Please Login to comment in the post!