Search

चंडीगढ़: महिला कांस्टेबल और बेटे से 48 हजार की ठगी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Jan 08, 2026 4:38 AM

चंडीगढ़: नववर्ष के दिन चंडीगढ़ पुलिस की एक महिला कांस्टेबल और उनके बेटे से 48 हजार रुपये की ठगी के मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, यूटी चंडीगढ़ ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शिकायत के अनुसार, धनास स्थित पुलिस कॉम्प्लेक्स निवासी अरमान सिंह ने बताया कि उनकी मां अनीता को व्हाट्सऐप पर एक परिचित के नाम से मैसेज आया, जिसमें आपात स्थिति का हवाला देकर पैसों की मांग की गई। संदेश पर भरोसा कर अरमान ने अपने एसबीआई खाते से 46 हजार रुपये और अनीता के एचडीएफसी खाते से 2 हजार रुपये संबंधित यूपीआई आईडी पर ट्रांसफर कर दिए। बाद में पता चला कि परिचित का व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो चुका था।


मामले की जांच के दौरान एनपीसीआई और संबंधित बैंकों के सहयोग से लेनदेन की जानकारी जुटाई गई। जांच में सामने आया कि ठगी की राशि गुरुग्राम में एटीएम के जरिए निकाली गई थी। तकनीकी विश्लेषण और वित्तीय साक्ष्यों के आधार पर गुरुग्राम, हरियाणा निवासी 25 वर्षीय ज्ञानू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने ठगी की रकम निकालने और उसे अपने एक साथी के साथ बांटने की बात कबूल की है। साइबर क्राइम पुलिस ने लोगों से अपील की है कि व्हाट्सएप या सोशल मीडिया पर पैसे की तत्काल मांग आने पर पहले फोन कर पुष्टि करें और किसी भी स्थिति में ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें।

You may also like:

Please Login to comment in the post!