Search

Chandigarh Crime News: चाकू की नोक पर लूट, पुलिस ने नाबालिग संग 2 को पकड़ा

May 02, 2026 10:42 AM

चंडीगढ़: असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सेक्टर-31 पुलिस ने लूट के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके नाबालिग साथी को भी काबू किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, चाकू, नकदी और अन्य सामान बरामद किया है। थाना सेक्टर-31 के प्रभारी इंस्पेक्टर हरिओम शर्मा के नेतृत्व में टीम ने मामले की जांच के दौरान आरोपी सौरभ उर्फ काली (23), रामदरबार निवासी, को गिरफ्तार किया।जबकि 16 वर्ष 7 माह के एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया।

मामले के अनुसार सेक्टर-41 निवासी संजय ठाकुर ने शिकायत दी थी कि 30 अप्रैल को दोपहर करीब 1:10 बजे इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में ड्यूटी के दौरान दो युवक मोटरसाइकिल पर आए। एक ने चाकू दिखाकर धमकाया, जबकि दूसरे ने उनका पर्स छीन लिया। पर्स में नकदी, डेबिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज थे। आरोपी मौके से फरार हो गए थे। जांच के दौरान पुलिस ने सौरभ के कब्जे से काला पर्स, आईसीआईसीआई बैंक का डेबिट कार्ड, 1000 रुपये और चाकू बरामद किया। वहीं नाबालिग के पास से 1000 रुपये, शिकायतकर्ता का आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सौरभ पहले भी चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के मामलों में संलिप्त रहा है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है। यह कार्रवाई यूटी की एसएसपी कंवरदीप कौर के निर्देशों पर, एसपी (सिटी) केएम प्रियंका के मार्गदर्शन और एसडीपीओ (साउथ) गुरजीत कौर की निगरानी में की गई।

You may also like:

Please Login to comment in the post!