Search

Chandigarh News: आप नेताओं ने केजरीवाल के बरी होने पर मनाया जश्न

Feb 28, 2026 10:56 AM

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप), चंडीगढ़ के नेताओं ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की सीबीआई के शराब नीति मामले में बरी होने पर खुशी मनाई। आप के प्रदेश अध्यक्ष विजय पाल सिंह और सह-इंचार्ज डॉ. सन्नी सिंह अहलुवालिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सेक्टर-39 स्थित कार्यालय में मिठाइयाँ बांटी और जश्न के रूप में नृत्य किया। 

विजय पाल सिंह ने आरोप लगाया कि यह फैसला BJP की बदले की राजनीति को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि अब देशवासियों के सामने सच्चाई आ गई है और भाजपा ने जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर केजरीवाल और सिसोदिया को झूठे आरोपों में फंसाने की कोशिश की। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से सार्वजनिक माफी की भी मांग की और कहा कि जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। मीडिया प्रभारी विक्रांत ए. तंवर ने कहा कि यह फैसला सच्चाई और ईमानदारी की ऐतिहासिक जीत है। आम आदमी पार्टी हमेशा पारदर्शिता और जनहित की राजनीति के लिए प्रतिबद्ध रही है। राजनीतिक द्वेष से प्रेरित झूठे आरोप अब सत्य के सामने टिक नहीं पाए।

You may also like:

Please Login to comment in the post!