Search

Chandigarh News: सेक्टर-9/डी के काउ बॉय क्लब पर फिर कार्रवाई, हुक्का परोसने पर मैनेजर गिरफ्तार

Apr 07, 2026 10:25 AM

चंडीगढ़: शहर के सेक्टर-9/डी स्थित ‘काउ बॉय क्लब’ (एससीओ नं. 56-57-58) पर चंडीगढ़ पुलिस ने एक बार फिर शिकंजा कसते हुए कार्रवाई की है। पुलिस ने क्लब में हुक्का परोसने के आरोप में मैनेजर जनार्दन प्रसाद पंत (सेक्टर-8/डी, चंडीगढ़ निवासी) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान पाया गया कि क्लब में हुक्का सर्व किया जा रहा था, जो कि कानूनन प्रतिबंधित है। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान पाया गया कि क्लब में हुक्का सर्व किया जा रहा था, जो कि कानूनन प्रतिबंधित है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन सेक्टर-03 में एफआईआर दर्ज की गई है। मामला सिगरेट्स एंड अदर टोबैको प्रोडक्ट्स एक्ट (कोटपा) की धारा 4(ए) के तहत दर्ज किया गया है। कार्रवाई के बाद आरोपी को जमानत मिल गई है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और क्लब की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।


बार-बार पुलिस के रडार पर रहा है काउबॉय क्लब

काउ बॉय क्लब का यह पहला मामला नहीं है जब वह बिना लाइसेंस शराब या हुक्का परोसने को लेकर पुलिस की निगरानी में आया हो। वर्ष 2021 से अब तक क्लब पर चार बार छापेमारी हो चुकी है। सितंबर 2021 में क्लब के मालिक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद फरवरी 2023 में यहां के तत्कालीन मैनेजर को हुक्का परोसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। वहीं जून 2023 में दो को-ओनर्स को बिना लाइसेंस शराब परोसने के आरोप में बुक किया गया था।

इसके अलावा 25 जून 2025 को रात करीब 11:50 बजे चंडीगढ़ पुलिस ने क्लब में दबिश दी थी, जहां सेक्टर-56 निवासी 43 वर्षीय मैनेजर सतबीर सिंह को बिना किसी वैध परमिट के शराब परोसते हुए पाया गया। इस मामले में उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट की धारा 68-1-14 के तहत केस दर्ज किया गया था। हालांकि, बाद में आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

You may also like:

Please Login to comment in the post!