Search

Chandigarh News: बैंक अकाउंट के दुरुपयोग से साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

Apr 24, 2026 10:07 AM

चंडीगढ़: यूटी पुलिस के साइबर क्राइम थाना ने बैंक अकाउंट से छेड़छाड़ और नेट बैंकिंग के दुरुपयोग से जुड़े साइबर ठगी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला बीते वर्ष 13 मई को दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, पहले इस मामले में तीन आरोपियों को राजस्थान और हरियाणा के सिरसा जिले से गिरफ्तार किया गया था। आगे की जांच के दौरान पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले के मलोट स्थित गांव कोलियांवाली से दो और आरोपियों को पकड़ा गया। 21 अप्रैल 2026 को तकनीकी निगरानी और फील्ड ऑपरेशन के आधार पर की गई कार्रवाई में मनिंदर सिंह (30) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि सह-आरोपियों के कहने पर उसने अपने बैंक खाते का इस्तेमाल करवाया, जिसमें 12.10 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। यह राशि उसने एटीएम और चेक के जरिए निकालकर कमीशन के बदले उन्हें सौंप दी। इसी तरह बलजीत सिंह (28) ने भी 4.70 लाख रुपये के लेन-देन में सहयोग किया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

You may also like:

Please Login to comment in the post!