Search

Chandigarh News: जनता दरबार में उठी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई,शौचालय से अवैध कब्जा हटाया

May 21, 2026 10:41 AM

चंडीगढ़: पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक  गुलाब चंद कटारिया द्वारा आयोजित ‘जनता दरबार’ में सेक्टर 18-डी के एक निवासी द्वारा उठाई गई शिकायत पर नगर निगम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक शौचालय परिसर से अवैध कब्जा हटवा दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम के चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा ने स्वयं मौके पर पहुंचकर सार्वजनिक शौचालय ब्लॉक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आउटसोर्स शौचालय अटेंडेंट ने सार्वजनिक शौचालय परिसर के कॉरिडोर क्षेत्र पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था और वह अपने परिवार के साथ वहां निवास कर रहा था, जिससे सार्वजनिक स्थान का दुरुपयोग हो रहा था तथा आम लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। 

इस अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित आउटसोर्स कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर दीं और मौके से अवैध कब्जा हटवा दिया। संजय अरोड़ा ने सभी संबंधित कार्यकारी अभियंताओं को निर्देश दिए कि वे शहर के सभी सार्वजनिक शौचालयों का व्यापक निरीक्षण करें तथा किसी भी प्रकार के अतिक्रमण या अनधिकृत कब्जे की तुरंत पहचान कर उसे हटाया जाए। साथ ही उन्होंने अनुपालन रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम नागरिक सुविधाओं, स्वच्छता और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और सार्वजनिक संपत्ति के दुरुपयोग के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

You may also like:

Please Login to comment in the post!