Chandigarh News: मनीमाजरा को मिला स्थायी एसडीओ, खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत की उठी मांग
Mar 13, 2026 10:08 AM
मनीमाजरा: नगर निगम की ओर से लंबे समय बाद मनीमाजरा सब-डिवीजन में स्थायी एसडीओ की तैनाती कर दी गई है। वीरवार को एसडीओ बलराज छिकारा ने मनीमाजरा स्थित नगर निगम के सब-ऑफिस में अपना कार्यभार संभाल लिया।
कार्यभार संभालने के बाद क्षेत्र के समाजसेवियों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात कर इलाके की खस्ताहाल सड़कों की समस्या उठाई। समाजसेवी रामेश्वर गिरी, भाजपा नेता अंकित अरोड़ा सहित अन्य लोगों ने मनीमाजरा की कई सड़कों की खराब स्थिति से उन्हें अवगत करवाया और जल्द मरम्मत व री-कारपेटिंग करवाने की मांग की।
रामेश्वर गिरी ने विशेष रूप से मनीमाजरा से मनसा देवी मंदिर को जाने वाली सड़क की हालत पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिनों में नवरात्रि शुरू होने वाले हैं, ऐसे में इस मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुजरते हैं। इसलिए इस सड़क की जल्द मरम्मत और नई कारपेटिंग करवाई जानी चाहिए ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस दौरान एसडीओ ने आश्वासन दिया कि मनीमाजरा क्षेत्र की खराब सड़कों की मरम्मत और कारपेटिंग का काम जल्द शुरू करवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
वहीं स्थानीय लोगों और पूर्व डिप्टी मेयर जगतार सिंह जग्गा ने निगम के आला अधिकारियों को आभार व्यक्त कि उनकी लंबे समय के मांग के बाद अब मनीमाजरा को पक्का स्थाई मिल गया है। क्योंकि मनीमाजरा में स्थायी एसडीओ की तैनाती होने से अब सड़क संबंधी समस्याओं के समाधान में तेजी आने की उम्मीद है।