Search

Chandigarh News: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहा था चोरी की एक्टिवा, गश्त के दौरान पुलिस ने दबोचा

May 09, 2026 10:53 AM

चंडीगढ़र: थाना सेक्टर-39 पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी का दोपहिया वाहन चलाने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जीरकपुर निवासी 19 वर्षीय सत्यम तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की एक्टिवा बरामद कर ली है। जानकारी के मुताबिक 7 मई को सेक्टर-39 थाना पुलिस की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सेक्टर-38 डिस्पेंसरी के पास पुलिस ने एक युवक को एक्टिवा चलाते हुए रोका। वाहन के आगे लगी नंबर प्लेट पर जीजे-01-पीवी-1299 अंकित था, जबकि पीछे लगी प्लेट पर सीएच-01-एवी-1299 लिखा हुआ था। पुलिस को शक होने पर वाहन की जांच की गई।

जांच में पता चला कि वाहन का असली नंबर जीजे-01-पीवी-1299 है और यह एक्टिवा पंजाब के जीरकपुर स्थित सिंहपुरा इलाके से चोरी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सत्यम तिवारी को मौके से गिरफ्तार कर लिया और वाहन को कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-39 में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। यह कार्रवाई एसएसपी कंवरदीप कौर के निर्देशों पर एसपी सिटी केएम प्रियंका और एसडीपीओ साउथ वेस्ट धीरज कुमार की निगरानी में की गई।

You may also like:

Please Login to comment in the post!