Search

Chandigarh News: मनीमाजरा में मोबाइल स्नैचिंग के दो आरोपी गिरफ्तार, फोन बरामद

Mar 23, 2026 10:46 AM

चंडीगढ़: मनीमाजरा क्षेत्र में मोबाइल स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, 21 मार्च को शाम करीब 5:18 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि श्मशान घाट के पास दो युवकों को लोगों ने पकड़ रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां मौजूद शिकायतकर्ता इशाक अहमद शेख ने बताया कि वह बस स्टैंड मनीमाजरा से सोलन जाने के लिए बस ले रहे थे, तभी दो युवक आए। एक ने उन्हें धक्का दिया और दूसरे ने उनके कुर्ते की जेब से मोबाइल फोन निकालकर भागने का प्रयास किया।


शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों की मदद से दोनों युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान उनकी पहचान शिवा (24 वर्षीय) इंदिरा कॉलोनी, मनीमाजरा निवासी और काकू (21 वर्षीय) इंदिरा कॉलोनी, मनीमाजरा निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान काकू के पास से छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी काकू के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जबकि शिवा के खिलाफ कोई पूर्व मामला सामने नहीं आया है।

You may also like:

Please Login to comment in the post!