Chandigarh News: वेरका ने की दूध के दाम में बढ़ोतरी, आज से होगी प्रभावी
May 14, 2026 9:48 AM
चंडीगढ़: अमूल के बाद वेरका ने अपने सभी प्रकार के दूध में दो रुपये प्रति लीटर (प्रति पाउच एक रुपये) की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। दामों में बढ़ोतरी वीरवार से लागू होगी। दूध के दाम में बढ़ोतरी मुख्य तौर पर डेयरी फार्म की लागत मूल्य बढ़ने के कारण की गई है। वेरका की ओर दूध के दामों में प्रति पैकेट एक रूपए का इजाफा करने के बाद अब फुल क्रीम दूध (गोल्ड) 36 रूपए,स्टैंडर्ड दूध (शक्ति) 33 रूपए और डबल टोंड दूध (स्लिमर्स) 27 रूपए प्रति पाउच की दर पर मिलेगा।
जबकि काउ मिल्क 31 रुपये प्रति पाउच होगा। एक लीटर फुल क्रीम दूध की कीमत 69 से बढ़कर 71 रुपये तथा स्टैंडर्ड दूध 63 से बढ़कर 65 रुपये कर दी गई है। दो लीटर फुल क्रीम दूध अब 140 रुपये और स्टैंडर्ड दूध 128 रुपये में मिलेगा। नई कीमतें वीरवार सुबह से लागू होंगी। पंजाब मिल्कफेड के अधिकारियों के अनुसार खरीदी मूल्य बढ़ जाने के चलते दूध की कीमतों में वृद्धी करना अनिवार्य हो गया था। पिछले समय में दूध की उत्पादन लागत में बहुत वृद्धी हुई है, जिससे किसानों को दूध का उचित मूल्य देना आवश्यक है।