Search

Chandigarh News: मनीमाजरा में हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, 8.47 ग्राम बरामद

Apr 04, 2026 11:01 AM

चंडीगढ़: मनीमाजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 8.47 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, हाल के घटनाक्रम को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अलग-अलग टीमों का गठन कर विभिन्न इलाकों में सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 2 अप्रैल को करीब 3:35 बजे एएसआई मनीष और उनकी टीम ने मनीमाजरा स्थित सरकारी मॉडल हाई स्कूल, पॉकेट नंबर-8 के सामने कच्चे रास्ते के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 8.47 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद तालिब (28 वर्षीय), मनीमाजरा निवासी के रूप में हुई है। वह पेशे से इलेक्ट्रीशियन के साथ हेल्पर के तौर पर काम करता है। पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ को जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

You may also like:

Please Login to comment in the post!