चंडीगढ़: पंजाब के राज्यपाल एवं  चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन शनिवार को गुरु द्रोणाचार्य स्टेडियम, डड्डूमाजरा में किया जाएगा। यह शिविर 3:30 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित होगा। यह समाधान शिविर विशेष रूप से धनास और डड्डूमाजरा क्षेत्र के निवासियों के लिए रखा गया है, जिसमें वे अपनी विभिन्न समस्याएं, शिकायतें एवं आवेदन प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। शिविर का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। प्रशासन द्वारा बताया गया है कि नागरिक अपनी शिकायतें शनिवार को सुबह 9:30 बजे से अपराह्न 3:30 बजे तक गुरु द्रोणाचार्य स्टेडियम में तैनात संबंधित विभागों की टीमों को सौंप सकते हैं। यह शिविर आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

You may also like:

Please Login to comment in the post!