मौली जागरां होगा नशा मुक्त, नशे के विरूद्ध आयेजित जागरूकता विशाल जनसभा को इंस्पेक्टर नरेंद्र पटियाल व अनिल दुबे ने किया संबोधित
Mar 16, 2026 10:45 AM
चंडीगढ़: “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान के तहत चंडीगढ़ क्राईम ब्रांच द्वारा चलाए जा रहें अभियान की कड़ी में रविवार को वार्ड न. 7 मौली जागरां में पूर्व डिप्टी मेयर व एरिया के पार्षद रहें अनिल कुमार दुबे के द्वारा आयोजित नशे के विरूद्ध जागरूकता विशाल जनसभा में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस मौक़े पर चंडीगढ़ क्राईम ब्रांच के इंस्पेक्टर नरेंद्र पटियाला व उनकी पूरी टीम मौजूद थी।
इंस्पेक्टर नरेन्द्र पटियाल ने कहा की MD, स्मैक, चरस व गांजा जैसे जानलेवा नशों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाई जाएगी तथा नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी होगा। और उन्होंने नशा बेचने वालों को 10 दिन का अल्टीमेटम देते कहा की अगर उन्होंने नशा बेचना बंद नही किया तो उनके ख़िलाफ़ सख़्त से सख़्त कार्रवाई करते हुए सलाख़ों के पीछे डालने का काम चंडीगढ़ क्राईम ब्रांच की टीम करेगी।
स्थानीय जनता ने भी पुलिस को आस्वस्थ किया की
नशे के विरूद्ध इस निर्णायक लड़ाई में हम सब चंडीगढ़ क्राईम ब्रांच के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए हर संभव कानूनी व सामाजिक सहयोग के लिए तैयार हैं।
भाजपा नेता अनिल दुबे ने कहा नशा आज के समाज की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक बन चुका है। शराब, सिगरेट, तंबाकू और ड्रग्स जैसे नशे हमारे शरीर और दिमाग को धीरे-धीरे कमजोर कर देते हैं। नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार और समाज को भी नुकसान पहुँचाता है।
कई लोग शुरुआत में शौक या दोस्तों के दबाव में नशा करना शुरू करते हैं, लेकिन धीरे-धीरे यह उनकी आदत बन जाती है और फिर उससे छुटकारा पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। नशे की वजह से कई लोग अपनी पढ़ाई, करियर और परिवार तक खो देते हैं।
नशा हमें कुछ समय के लिए झूठी खुशी देता है, लेकिन इसके परिणाम बहुत खतरनाक होते हैं। यह हमारे स्वास्थ्य को खराब करता है, आर्थिक स्थिति को बिगाड़ता है और कई बार अपराधों का कारण भी बनता है।
इसलिए हमें खुद भी नशे से दूर रहना चाहिए और दूसरों को भी इसके नुकसान के बारे में जागरूक करना चाहिए। अगर हम सभी मिलकर नशे के खिलाफ आवाज उठाएँ, तो हम अपने समाज को एक स्वस्थ और बेहतर दिशा दे सकते हैं.