Search

पंजाब यूनिवर्सिटी में एलएलबी दाखिले के लिए पीयू-पीजीलॉ प्रवेश परीक्षा 28 जून को, शेडयूल जारी

May 09, 2026 10:47 AM

चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी ने एलएलबी प्रोफेशनल 3 वर्षीय कोर्स (सेमेस्टर सिस्टम) में दाखिले के लिए पीयू-पीजीलॉ एंट्रेंस टेस्ट -2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह प्रवेश परीक्षा 28 जून  (रविवार) को आयोजित की जाएगी। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, प्रवेश परीक्षा का प्रॉस्पेक्टस और आवेदन फॉर्म ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिया गया है। अभ्यर्थी 13 जून  तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

आवेदन शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है, जबकि फीस जमा करवाने के बाद उम्मीदवारों को 17 जून तक आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ लॉज, चंडीगढ़ में एलएलबी कोर्स के लिए 300 सीटें उपलब्ध हैं। इसके अलावा पीयू रीजनल सेंटर मुक्तसर, यूआईएल पीयू रीजनल सेंटर लुधियाना और यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज, स्वामी सर्वानंद गिरी पीयू रीजनल सेंटर बजवाड़ा, होशियारपुर में 60-60 सीटें निर्धारित की गई हैं।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए विशेष निर्देश

एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी वर्ग तथा पीयू कर्मचारियों के वार्ड्स जो प्रवेश परीक्षा फीस में रियायत चाहते हैं, उन्हें आवेदन फॉर्म की प्रिंट कॉपी और संबंधित दस्तावेज 19 जून 2026 तक असिस्टेंट रजिस्ट्रार, सीईटी सेल, अरुणा रंजीत चंद्रा हॉल, पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में जमा करवाने होंगे। दस्तावेज रजिस्टर्ड पोस्ट, स्पीड पोस्ट या व्यक्तिगत रूप से जमा करवाए जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड 23 जून 2026 से वेबसाइट पर ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकेंगे। जिन उम्मीदवारों ने फीस जमा करवा दी है लेकिन आवेदन फॉर्म पूरा नहीं कर पाए, उन्हें 25 जून शाम 4 बजे तक 500 रुपये लेट फीस जमा करवाकर आवेदन पूरा करने का अवसर दिया जाएगा। ऐसे उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 26 जून को सीईटी सेल द्वारा मैनुअली जारी किए जाएंगे।

पीयू सीईटी(पी.जी) परीक्षा 19 से 21 जून तक

पंजाब यूनिवर्सिटी ने पीयू सीईटी(पी.जी) एंट्रेंस टेस्ट -2026 का आयोजन 19 से 21 जून  तक करने का भी कार्यक्रम जारी किया है। पीयू प्रशासन ने उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले पात्रता शर्तें, प्रॉस्पेक्टस और अन्य नियम ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है।

You may also like:

Please Login to comment in the post!