पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड, कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री ऊपर दर्ज

Dec 31, 2025 09:37 AM

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि, दोनों राज्यों में ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है जबकि लुधियाना और पटियाला में यह क्रमशः 6.8 और 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा बठिंडा में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पठानकोट में यह 8.5 डिग्री, फरीदकोट में 7 डिग्री और गुरदासपुर में 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा।


वहीं, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है जबकि हिसार में यह 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से एक डिग्री अधिक है। करनाल में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नारनौल और रोहतक में अधिक ठंड दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान क्रमशः 4.5 और 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, भिवानी में न्यूनतम तापमान पांच और सिरसा में 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

You may also like:

Please Login to comment in the post!