Search

पंजाब पुलिस ने 24 किलोग्राम से अधिक हेरोइन, 21 लाख रुपये बरामद किये

Mar 22, 2026 5:22 PM

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल के साथ संयुक्त अभियान में सीमा पार तस्करी के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया और तीन लोगों के पास से 24.5 किलोग्राम हेरोइन और 21.5 लाख रुपये की नकदी बरामद की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी के पाकिस्तान में बैठे आकाओं से संबंध थे।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों की पहचान जगजीत सिंह उर्फ ​​राणा, मनप्रीत सिंह और रोशन सिंह के रूप में हुई है और ये सभी अमृतसर के निवासी हैं।

डीजीपी ने बताया कि उनके कब्जे से एक ड्रोन भी बरामद किया गया है और मामले की जांच जारी है।


You may also like:

Please Login to comment in the post!