Search

तिवारी ने सेक्टर 48 में सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन, सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

Apr 22, 2026 10:45 AM

चंडीगढ़: शहर से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने सेक्टर 48-ए में स्थापित नए सीसीटीवी कैमरों का उद्घाटन किया। इस परियोजना के लिए उन्होंने अपने सांसद निधि (एमपीलैड्स) से 5 लाख रुपये की राशि उपलब्ध करवाई थी। उद्घाटन समारोह में रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के प्रधान जे.जे. सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि क्षेत्र के निवासियों द्वारा लंबे समय से सीसीटीवी कैमरों की मांग की जा रही थी। अब इन कैमरों के लगने से न केवल आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगेगा, बल्कि लोगों में सुरक्षा की भावना भी मजबूत होगी। 

उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का उपयोग कर शहर को सुरक्षित बनाना समय की आवश्यकता है। तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि उनका उद्देश्य चंडीगढ़ का संतुलित और समग्र विकास सुनिश्चित करना है। इसी दिशा में वे लगातार विभिन्न विकास कार्यों के लिए सांसद निधि से सहयोग प्रदान कर रहे हैं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय निवासियों ने सांसद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल क्षेत्र की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मौके पर जे.जे. सिंह, विपन जोत सिंह, संजीव शर्मा, आर.के. चुन्नी (प्रधान, आरडब्ल्यूए सेक्टर 49-डी), सुभाष शर्मा, बलदेव सोहल (महासचिव) और पुरुषोत्तम शर्मा (खजांची) सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

You may also like:

Please Login to comment in the post!